उमा की गला काटकर हत्या करने के बाद बिलाल ने 2 काम किए। सबूत मिटाने के लिए उमा और अपने मोबाइल को फार्मेट कर दिया। बिलाल के मोबाइल में उमा की तस्वीर-VIDEO और मैसेज थे। बिलाल 14 दिसंबर को निकाह करने से पहले अपनी जिंदगी से उमा के सारे पन्ने फाड़कर फेंक देना चाहता था। आधी रात को घर वापस आने के बाद वह सो गया। सुबह परिवार के लोगों के साथ शादी की शॉपिंग करने गया। वो पकड़ा भी नहीं जाता, मगर पेशे से टैक्सी ड्राइवर बिलाल के खिलाफ स्विफ्ट कार ही पहला क्लू बन गई। दरअसल, बिलाल अपने गांव से स्विफ्ट कार किराए पर लेकर आया था, उसके पहियों में लाइट लगी हुई थी। पुलिस मर्डर केस के खुलासे के लिए यूपी-हरियाणा रूट के CCTV देख रही थी। 6 दिसंबर की रात को करीब 11.34 बजे अराइयांवाला में टाइल फैक्ट्री के CCTV में यह कार जाते हुए दिखी। इसके 6 मिनट के बाद यही कार हथिनीकुंड बैराज से यूपी की तरफ जाते हुए दोबारा दिखी। मंगलवार को बिलाल को रिमांड पर लेकर पुलिस सहारनपुर में उसके घर आई। अब पुलिस के सामने 2 टारगेट हैं। पहला- जिस कार में गला घोंटकर उमा की हत्या हुई, वो गाड़ी बरामद करना। दूसरा- जिस मीट काटने के चाकू से उमा का गला काटा गया, वो चाकू बरामद करना। यूपी और हरियाणा को हिला देने वाले इस मामले में 16 दिसंबर यानी मंगलवार को हरियाणा पुलिस बिलाल को सफेद गाड़ी में लेकर नकुड़ के टिडोली गांव आई। यहीं पर बिलाल का घर है। पढ़िए रिपोर्ट… हरियाणा पुलिस टिडोली गांव में पहुंची। यहां बिलाल का परिवार पहले ही घर छोड़कर जा चुका था। पुलिस जिन 2 टारगेट को लेकर यूपी के सहारनपुर आई थी, वो उन्होंने पूरे किए। 1.30 घंटे तक जांच एजेंसी की 2 टीमों ने घर से थोड़ी दूर जंगल और घर के अंदर तलाशी ली। पुलिस टीम 1. घर से उमा का मोबाइल, कपड़े मिले हत्या के दौरान पहने कपड़े मिले- बिलाल की मौजूदगी में पुलिस ने वो कपड़े बरामद किए, जिन्हें बिलाल उमा की हत्या करने के दौरान पहने हुए था। हत्या के लिए इस्तेमाल चाकू मिला- पुलिस ने कलेसर के जंगल से एक चाकू बरामद किया। बिलाल ने स्वीकार किया कि इसी से उसने उमा की गर्दन काटी थी। उमा का मोबाइल मिला- हत्या करने के बाद बिलाल ने उमा का मोबाइल स्विच ऑफ करके अपने पास रख लिया था। वो भी पुलिस को बिलाल के घर से मिल गया। उमा का आधार कार्ड मिला- उमा को दिए गए कुछ गिफ्ट भी पुलिस टीम को बिलाल के घर के अंदर से मिले हैं। जिन्हें उसने बेड के नीचे छिपाकर रखा था। घर के कमरे से उमा का आधार कार्ड मिला। पुलिस टीम 2. स्विफ्ट कार बरामद की पुलिस की दूसरी टीम ने बिलाल के घर से कुछ दूरी पर पेड़ों के झुरमुट से एक सफेद स्विफ्ट कार बरामद की। इसमें ही उमा की गला काटकर हत्या की गई थी। अब इस कार की फोरेंसिक जांच होगी। फोरेंसिक सबूतों की मदद से पुलिस केस को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। हरियाणा की टीम ने लोकल सहारनपुर पुलिस से मदद नहीं ली थी। गांव के लोगों से भी उन्होंने बता करने का प्रयास किया, मगर कोई खास इनपुट नहीं जुटा सके। सहारनपुर में उमा के सिर का अंतिम संस्कार
वहीं, सहारनपुर से यमुनानगर पहुंचे उमा के पिता पवन, भाई टिंकू कुमार को पुलिस ने उमा का सिर दिखाकर पहचान कराई। पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद सिर को परिवार के सुपुर्द कर दिया। DNA के लिए सैंपल भी डॉक्टर्स ने लिया हैं। हरि पॉलीथिन में सिर को लेकर जाते हुए परिजन दिखे। सहारनपुर में सिर का अंतिम संस्कार अलग से किया गया। पिता से जब सवाल पूछे गए, उन्होंने कहा- 15 साल पहले जब ये घर से भागी थी, तभी हम लोगों के लिए मर गई थी। अब इंसानियत की खातिर हम यहां पर आए हैं। ये हमारा फर्ज है। बता दें कि हरियाणा में उमा की सिर कटी लाश मिलने के बाद 4 दिन तक पहचान के लिए रखी रही, फिर सामाजिक संस्था शिव सेवा समिति ने अंतिम संस्कार किया था। उमा भागी तो मामा की बेटी की शादी करवाकर इज्जत बचाई
उन्होंने कहा- उमा 6 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी, इसलिए उसको सब प्यार भी करते थे। 3 मार्च, 2012 की रात हमारे घर (हलालपुर) पर उमा की शादी की तैयारियां चल रही थीं। मेहंदी का कार्यक्रम था। अगले दिन कुरुक्षेत्र के शाहाबाद से उसकी बारात आने वाली थी। उस रात उमा मेहंदी की सभी रस्मों से फुरसत पाकर रात करीब 9 बजे सोने के लिए चली गई। 10 बजे जब उसकी बहन ने कमरे में जाकर देखा तो उमा वहां पर नहीं थी। यह बात सभी रिश्तेदारों में तुरंत फैल गई। उमा को रातभर तलाशा लेकिन वह नहीं मिली। सुबह पता चला कि वह गांव के ही एक लड़के जॉनी के साथ चली गई थी। सुबह उमा के मामा ने अपनी बेटी को उसकी जगह दुल्हन बनाया। उसको विदा किया। उस दिन से हमने उसका चेहरा नहीं देखा। बिलाल कर रिश्ता टूटा, छाया मातम
कार के क्लू का पीछा करते हुए पुलिस ने 13 दिसंबर को बिलाल को अरेस्ट किया। 14 दिसंबर को उसका निकाह लंढौरा (सहारनपुर) की एक लड़की से होना था। जब ससुराल वालों को पता चला कि बिलाल उमा के साथ 2 साल लिव इन में रहा। फिर उसने हत्या कर दी है, तो उन्होंने रिश्ता तोड़ लिया। हालांकि, जिस घर में निकाह की तैयारियां हो चुकी थी, वहां पर मातम छा गया। रोमांस के बहाने कपड़े उतरवाए, फिर गला घोटा
बिलाल ने कहा- मैंने उमा से रोमांस करने के बहाने कार में कपड़े उतरवाए। फिर इसके बाद गला घोंटा। उसने सोचा था कि कपड़े और सिर नहीं मिलेंगे तो लाश की शिनाख्त नहीं होगी। रिमांड पर आए बिलाल ने बताया- 6 दिसंबर को मुझे ऐसी जगह की तलाश थी, जो मर्डर के लिए परफेक्ट हो। सहारपुर के टिडोली गांव से उमा को कार में बैठाया। कहा कि चलो घूमकर आते हैं। फिर 100 Km गाड़ी चलाता रहा। हम लोग यमुनानगर में नेशनल हाईवे पर प्रतापनगर एरिया में पहुंचे। मैंने हाईवे से नीचे कार उतार दी। उमा से कहा कि रोमांस कर सकते हैं। उमा ने भी हामी भर दी। हम शारीरिक संबंध बनाने की तैयारी करने लगे। मैंने उमा के अंडर गार्मेंट को छोड़कर सारे कपड़े उतरवा दिए। फिर मैं बहाने से पीछे की सीट पर चला गया और सीट बेल्ट उसकी गर्दन में फंसाकर गला घोंट दिया। फिर उसकी लाश को पॉपुलर की नर्सरी में लेकर गया। उसकी गर्दन को चाकू से काट दिया। फिर कटा सिर और उतारे गए कपड़ों को करीब 12 Km दूर लाल ढांग खाई में फेंक दिया। यमुनानगर के क्राइम ब्रांच के इंचार्ज राकेश कुमार ने कहा- हमने बिलाल को रिमांड पर लिया था। आज उसको सहानपुर लेकर आए थे। कलेसर के जंगल से चाकू, उसके घर से कपड़े, कुछ और सबूत बरामद किए हैं। यह सब कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इन सबूतों की जांच फोरेंसिक टीम भी करेगी। फोरेंसिक रिपोर्ट भी अहम साक्ष्य बनेगी। ……………………….. ये पढ़ें –
उमा का सिर बिलाल ने काटा…भाई बोला-मंडप से भागी थी: सहारनपुर में पहले पति ने कहा- मुझे लवमैरिज के बाद पीटती थी हरियाणा में उमा की सिर कटी न्यूड लाश मिलने के बाद मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ चुका है। 15 साल की शादी को छोड़कर उमा ने जिस बिलाल का हाथ थामा, उसने दूसरी लड़की से निकाह के लिए उसका गला घोंटकर सिर काट दिया। उमा ने जिस पति जॉनी को छोड़ा था, वो सहारनपुर में 13 साल के बेटे के साथ रहते हैं। कहते हैं- उमा ने तय कर लिया था कि मेरे साथ नहीं रहेगी। पढ़िए पूरी खबर…