मथुरा में विरोध के बाद सनी लियोनी का शो कैंसिल:न्यू ईयर पर होना था, 2 लाख तक टिकट था; संत बोले- अश्लीलता परोसेंगी

मथुरा में साधु-संतों के विरोध के बाद न्यू ईयर पर होने वाला एक्ट्रेस सनी लियोनी का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया। इसे लेकर संत समाज ने कड़ी नाराजगी जताई थी। संतों का कहना था कि ब्रज भूमि में इस तरह के कार्यक्रम धार्मिक परंपराओं के खिलाफ हैं। फूहड़ता और अश्लीलता परोसने वाले कार्यक्रम स्वीकार नहीं किए जा सकते। इससे श्रद्धालुओं की आस्था को चोट पहुंचेगी। दरअसल, मथुरा के द ट्रंक होटल में 1 जनवरी को रात 9 बजे एक्ट्रेस सनी लियोनी की DJ परफॉर्मेंस थी। उनके आने का पूरा प्लान तैयार हो गया था। कार्यक्रम के लिए बतौर दर्शक 300 लोगों के आने की भी व्यवस्था की गई थी। उसके एंट्री टिकट तय किए गए थे। टिकट की कीमत 20 हजार से 2 लाख रुपए तक थी। बताया गया कि 4 कैटेगरी के टिकटों में ‘हट’ की कीमत 2 लाख, ‘कबाना’ की एक लाख, ‘हाई टेरेस सिटिंग’ की 60 लाख और ‘कपल स्टैंडिंग’ की कीमत 20 हजार रुपए तय की गई थी। हालांकि, टिकट को लेकर आयोजकों ने कुछ भी जानकारी नहीं दी थी। कार्यक्रम कैंसिल होने के बाद होटल के मालिक मितुल पाठक ने बताया- सनी लियोनी को DJ पर परफॉर्मेंस करती हैं। देश भर में वो ऐसे कई इवेंट में हिस्सा ले चुकी हैं। हम सभी नॉर्म्स को पूरे कर रहे थे। लेकिन, जब संतों की रजामंदी नहीं है तो हमें फैसला वापस लेना पड़ा। अब जानिए इवेंट के विरोध क्यों और कौन कर रहा था… कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही संत और धर्माचार्य नाराज हो गए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी ने भी इसका कड़ा विरोध किया। सोमवार को साधु-संतों ने प्रदर्शन किया और आयोजकों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। डीएम को पत्र लिखकर कार्यक्रम को रद्द करने की मांग। दिनेश फलाहारी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम मथुरा नगरी की मर्यादा, संस्कृति, गरिमा और आध्यात्मिक पहचान को नुकसान पहुंचाते हैं। युवाओं को भक्ति के मार्ग से दूर ले जाते हैं। सनातन धर्म में नए साल की शुरुआत धार्मिक कार्यों और अनुष्ठान से होनी चाहिए। इसलिए लाखों श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन में आते हैं। ऐसे में ऐसे कार्यक्रम यहां की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाते हैं। मधुबन में राधिका नाचे का भी विरोध हुआ था अब सनी लियोनी के बारे में जान लीजिए… ———————– ये खबर भी पढ़िए… नया साल-काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए 5 घंटे इंतजार:होटल 30% महंगे; वृंदावन में 3km पैदल चलना होगा; अयोध्या 5 लाख भक्त पहुंचेंगे नए साल 2026 में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं, इससे पहले यूपी के 3 बड़े धार्मिक शहरों अयोध्या-मथुरा और काशी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिरों की तरफ जाने वाले रास्तों पर चलने को जगह नहीं बची है। वाराणसी में नए साल पर बाबा काशी विश्वनाथ स्वर्ण दर्शन (सोने के मुकुट) देंगे। स्पर्श दर्शन पर 3 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी गई है। 5 घंटे में दर्शन मिल पा रहे हैं। 6 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है। 31 दिसंबर को CM योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचेंगे। अंगद टीला पर मानस पाठ और कल्चरल आयोजन होंगे। पढ़ें पूरी खबर…