उत्तर प्रदेश में हो रही भीषण ठंड और कोहरे के प्रकोप से फौरी तौर पर राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने आज 33 जिलों में घने कोहरे और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। वही,बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई इलाकों में दोपहर में गुनगुनी धूप खिली लेकिन गलन भरी सर्द पछुआ ने लोगों को असहज किया। 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सोनभद्र प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, बरेली और गोरखपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य हो गई। वहीं वाराणसी में पिछले 22 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा है पांचवीं बार जनवरी माह में शहर सबसे ठंडा रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया – बर्फबारी वाले पहाड़ी इलाकों से प्रदेश में आ रही ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी (पछुआ) हवाओं के साथ घने कोहरे के चलते जनवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड पड़ी। धूप देर से निकलने या कई इलाकों में न निकल पाने के कारण शीत दिवस (कोल्ड डे) जैसी स्थिति बनी रही। वर्तमान में उत्तरी पंजाब पर संकेंद्रित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इसके असर से 11 जनवरी तक कोहरे के घनत्व में क्रमशः कमी आने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम से जुड़े 2 अपडेट्स मौसम की तस्वीरें- 2 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान