मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मुंबई में पहली बार बीजेपी का मेयर बन सकता है; पूर्व IPS को जेल में मारने की धमकी, 2 शेर वाली कुर्सी पर बैठेंगे योगी

नमस्कार, कल की बड़ी खबर महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव से जुड़ी रही। मुंबई में पहली बार बीजेपी का मेयर बन सकता है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर UP के सीएम योगी की नई शेर वाली कुर्सी को लेकर है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. महाराष्ट्र नगर निगम रिजल्ट: 29 में 23 निगमों में बीजेपी+ आगे, मोदी बोले- थैंक्यू महाराष्ट्र महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत की ओर है। 29 नगर निगमों में से 23 में भाजपा गठबंधन को बढ़त है। मुंबई के BMC में भाजपा+शिवसेना (शिंदे) अलायंस कुल 227 सीटों में से 116 सीटों पर आगे चल रहा है। इसके अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी चिंचवाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है। लातूर में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 70 में से 43 सीटें जीतीं। राउत बोले- आंकड़े गलत हैं: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा- मुंबई में जिस तरह गिनती जारी है, उसे देखते हुए फाइनल नतीजे आधी रात तक नहीं आएंगे। जारी आंकड़े गलत हैं। वहीं, PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘थैंक्यू महाराष्ट्र, विकास का विजन लोगों को पसंद आया।’ 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी: 893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में थे। नगर निगम की कुल 2869 सीटें हैं। इनमें से 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीते थे। पढ़ें पूरी खबर… 2. BJP को 20 जनवरी को नया अध्यक्ष मिलेगा, चुनाव नोटिफिकेशन जारी भाजपा को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया। 19 जनवरी को नामांकन भरा जाएगा और अगले दिन नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान होगा। अभी नितिन नबीन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पार्टी उन्हें ही निर्विरोध अध्यक्ष चुन सकती है। नितिन नबीन का चुना जाना लगभग तय: न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि नितिन नबीन 19 जनवरी को नामांकन भरेंगे। उनका अगला भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय है। उन्हें 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था। इससे पहले जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय थे। पढ़ें पूरी खबर… 3. यूपी के CM योगी अब शेरों वाली कुर्सी पर बैठेंगे, केदारनाथ से लाई गई भगवा गद्दी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अब शेरों वाली कुर्सी पर बैठेंगे। कुर्सी बेहद खास है। केदारनाथ प्रोजेक्ट में बची देवदार की लकड़ियों से कुर्सी बनाई गई है। इसमें उत्तराखंड के मंदिरों में बनी नक्काशी की झलक है। इससे सुगंधित खुशबू भी निकलती है। मतलब- जहां रखी जाएगी, वहां महकेगी। कुर्सी उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री (कर्नल रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने भेंट की है। इसे 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन गोरखपुर जाकर योगी आदित्यनाथ को सौंपा गया। योगी को पसंद आई कुर्सी: योगी आदित्यनाथ सीएम होने के साथ गोरखपुर में स्थित गोरक्षनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर हैं। कुर्सी बतौर गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर सौंपी गई है। सीएम को कुर्सी काफी पसंद आई। उन्होंने इसे गोरखनाथ मंदिर के मुख्य सभागार में स्थापित भी करवा दिया है। पढ़ें पूरी खबर… 4. जबरिया रिटायर्ड IPS को देवरिया जेल में मारने की धमकी:बैरक के बाहर पत्थर के नीचे दबा लेटर मिला यूपी के जबरिया रिटायर्ड IPS अफसर अमिताभ ठाकुर को देवरिया जेल में शुक्रवार को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें बैरक के बाहर एक पत्थर के नीचे दबा लेटर मिला, जो कंप्यूटर से टाइप किया गया था। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी। जेल अधीक्षक ने डीएम-एसपी को जानकारी देते हुए जांच शुरू कराई है। हालांकि जेल अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी के मामले में 10 दिसंबर से जेल में बंद हैं। वे बीते दो दिनों से जेल में भूख हड़ताल पर हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5. कांग्रेस का आरोप- भारत ने चाबहार पोर्ट से कंट्रोल छोड़ा, ट्रम्प के दबाव में ₹1100 करोड़ बर्बाद किए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि PM मोदी ने ट्रम्प के दबाव पर ईरान के चाबहार पोर्ट से कंट्रोल छोड़ दिया है। पार्टी ने एक्स पर लिखा- मोदी सरकार ने चाबहार प्रोजेक्ट में देश के 120 मिलियन डॉलर (करीब 1100 करोड़ रुपए) लगाए थे। अब ये बर्बाद हो चुके हैं। कांग्रेस ने सवाल किया कि आखिर मोदी जी अमेरिका के सामने क्यों झुक रहे हैं? विदेश मंत्रालय का आरोपों से इनकार: भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि ईरान के चाबहार पोर्ट से जुड़ी योजनाएं जारी हैं। इन्हें आगे बढ़ाने के लिए भारत, अमेरिका से बातचीत कर रहा है। भारत के लिए चाबहार पोर्ट खास क्यों है: इसके जरिए वह बिना पाकिस्तान से गुजरे सीधे अफगानिस्तान और सेंट्रल एशिया तक पहुंच पाता है। लेकिन अमेरिका ने ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं और चेतावनी दी है कि कोई भी देश ईरान के साथ व्यापार करेगा तो उस पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगा दिया जाएगा। हालांकि, अमेरिका ने भारत को ईरान के साथ व्यापार करने की छूट दी थी, लेकिन पिछले साल सितंबर में छूट को खत्म कर दिया। लेकिन भारत की बातचीत के बाद अमेरिका ने सैंक्शन की छूट को 26 अप्रैल 2026 तक आगे बढ़ा दी थी। पढ़ें पूरी खबर… 6. ICC ने जारी की कोहली की गलत रैंकिंग, पहले 825 दिन बताया था, अब कहा- 1547 दिन टॉप पर रहे ICC ने विराट कोहली की वनडे रैंकिंग के आंकड़ों में हुई गलती सुधार दी है। पहले कहा था कि कोहली 825 दिन नंबर-1 रहे, लेकिन अब ICC ने स्पष्ट किया कि वे कुल 1,547 दिनों तक टॉप पर रहे। सही आंकड़ों के साथ विराट अब वनडे रैंकिंग में सबसे ज्यादा दिन तक टॉप पर रहने वाले तीसरे प्लेयर बन गए हैं। उनसे आगे केवल वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स (2,306 दिन) और ब्रायन लारा (2,079 दिन) हैं। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 😲 खबर हटके… यूपी में कुत्ते की पूजा के लिए जुटे 50 हजार लोग यूपी के बिजनौर में एक कुत्ते की पूजा के लिए 50 हजार लोगों की भीड़ उमड़ी है। लोगों ने बताया कि ये कुत्ता चार दिन से मंदिर में बजरंगबली और मां दुर्गा की प्रतिमा की परिक्रमा कर रहा है। लोगों का मानना है कि कुत्ता भगवान भैरव का रूप है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मकर राशि वालों की कोई बड़ी डील हो सकती है। मीन राशि के लोगों को मार्केटिंग से फायदा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…