मिर्जापुर जिम में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड इमरान को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वह दुबई भागने की फिराक में था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम है। आरोपी इमरान को रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मिर्जापुर लाया गया। उसे देहात कोतवाली लॉकअप में रखा गया। शाम को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेश किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी इमरान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत के दौरान इमरान ने चाय पी और दोपहर के भोजन में दो रोटी तथा आलू-गोभी की सब्जी खाई। इस मामले में पुलिस पहले ही छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और पांच जिमों को सील किया जा चुका है। पुलिस 27 जनवरी को इमरान को पुलिस कस्टडी में लेने के लिए अपील करेगी। अधिकारियों का कहना है कि इमरान से पूछताछ के बाद इस संगठित नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों का भी खुलासा हो सकता है। मामले की विवेचना लगातार जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, 5 जिमों को सील किया जा चुका है। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया- आरोपी के खिलाफ पहले ही लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। वह पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड था। वह KGN जिम की फ्रेंचाइजी खोलता था। उसे चलाने की जिम्मेदारी अपने भाइयों या दूसरे को देता था, जो धर्मांतरण करा सकें। 20 जनवरी को दो लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद 21 जनवरी को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 22 जनवरी को एक आरोपी को एनकाउंटर में पकड़ा गया। इसी शाम गैंग में शामिल एक GRP के हेड कॉन्स्टेबल को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 50 से अधिक लड़कियों के फोटो, वीडियो और चैट बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों पर आरोप है कि वे जिम आने वाली हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते थे। जिम के मालिक और ट्रेनर हिंदू लड़कियों को उनके अश्लील AI वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करते थे और धर्म परिवर्तन का दबाव डालते थे। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… पत्नी बोली- ये सब राजनीतिक रंजिश में हो रहा
इमरान की पत्नी हिना ने कहा- हमारे पति को 23 तारीख को सुबह 4 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से मिर्जापुर पुलिस ने उठा लिया है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें मिर्जापुर पुलिस को हैंडओवर कर दिया। हमारा मानना है कि यह सब मेरे पति के साथ राजनीतिक रंजिश के कारण हो रहा है। मेरे पति पहले ही अरेस्ट हो चुके हैं, लेकिन मिर्जापुर पुलिस कह रही है कि अभी तक अरेस्ट नहीं हुए हैं। हम योगी आदित्यनाथ जी से हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि हमारे पति को कुछ भी नुकसान न पहुंचे। जो पूछताछ करनी है, हमारे पति से की जाए, लेकिन उन्हें बेवजह परेशान न किया जाए। हमारा बच्चा बार-बार अपने पिता को खोज रहा है। मेरे पति ने कुछ भी गलत नहीं किया है। प्रशासन से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि हमारे साथ न्याय किया जाए और हमारे पति को बदनाम करने की राजनीति बंद की जाए। 50 से ज्यादा लड़कियों के साथ ब्लैकमेलिंग
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि मोहम्मद शेख अली आलम और फैजल पहले KGN में जिम ट्रेनर थे। वहां उन्होंने दो सालों तक काम किया। दो महीने से दोनों नकहरा स्थित शंकर गिरी के बी-फिट जिम में ट्रेनर के रूप में काम कर रहे थे। यहां भी जिम में ट्रेनिंग देने के नाम पर लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाई जाती थीं। ——————————————————- ये खबर भी पढ़ेंः- अखिलेश बोले- मुख्यमंत्री नोएडा इंजीनियर की मौत के जिम्मेदार:SIR में ‘फातिमा’ के घर में ‘राधा’ रह रहीं; पूरा KGMU गिरा देना चाहिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- नोएडा में साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के जिम्मेदार मुख्यमंत्री हैं। अगर डीएम को हटा दोगे तो वोटर लिस्ट ठीक नहीं हो पाएगी। कम से कम पुलिस अधिकारी को हटाना चाहिए था जिसकी वजह से जान गई। लेकिन लड़के के खिलाफ ही बोलने लगे। बीजेपी का ये चरित्र बहुत खराब है। पढ़ें पूरी खबर…