हरियाणा के यमुनानगर में थर्मामीटर का पारा (मर्करी) पीकर सुसाइड की कोशिश करने के मामले में लगातार खुलासे हो रहे हैं। यूपी के सहारनपुर की रहने वाली रेखा उर्फ रुबीना ने दैनिक भास्कर एप की टीम को बताया कि उसका पति फुकरान उसे सहारनपुर की ही हिंदू महिला उमा की सिर कटी लाश का वीडियो दिखाकर कहता था कि अगर विरोध किया तो उसका भी वही हाल करेगा। फुकरान ने उससे कहा था कि उमा का प्रेमी तो पकड़ा गया था, लेकिन वह उसे मारने के बाद कोई सबूत नहीं छोड़ेगा। रेखा ने यह भी आरोप लगाया कि फुकरान ने रिलेशनशिप में आते ही उसका मोबाइल हैक कर लिया था और उस पर नजर रखने लगा था। निकाह के बाद जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया। उधर, इस मामले में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी आज, मंगलवार को SP से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारी उदयवीर शर्मा का कहना है कि यह मामला केवल एक महिला के साथ घरेलू हिंसा या धोखाधड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जबरन धर्म परिवर्तन, पहचान बदलना, धार्मिक आस्था का अपमान और जान से मारने की धमकियां जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं। अब जानिए रेखा उर्फ रुबीना ने क्या बताया…. 22 जनवरी को सुसाइड की कोशिश की
रेखा भी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की ही रहने वाली है। 2020 में वह यमुनानगर के सेक्टर 17 में जॉब करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान अराइयां गांव के फुरकान से हुई। रेखा ने आरोप लगाया कि शुरुआत में फुकरान ने अपना नाम अजय बताया और अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। सहारनपुर के देवबंद ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह पढ़वा लिया। इसके बाद फुकरान उसे प्रताड़ित करने लगा। उसके भाई ने भी मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। फुकरान ने शादी के बाद हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें जला दीं और उसकी राख टॉयलेट में बहा दी। इन सब प्रताड़नाओं से तंग आकर रेखा ने 22 जनवरी को थर्मामीटर तोड़कर उसका पारा पीकर सुसाइड की कोशिश की। इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने फुरकान और उसके भाई कुर्बान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115, 196(1), 351(2) व 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया। अब उमा हत्याकांड के बारे में जानिए, जिससे रेखा को डराया….. 7 दिसंबर को मिली थी सिर कटी लाश
यमुनानगर के बहादुरपुर क्षेत्र के जंगल में 7 दिसंबर 2025 को एक सिर कटी लाश मिली थी। शव की हालत इतनी भयावह थी कि शुरुआती तौर पर उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। जांच में मृतका की पहचान सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली उमा के रूप में हुई। उमा पिछले करीब दो साल से सहारनपुर निवासी मोहम्मद बिलाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उमा एक बच्चे की मां भी थी और वह बिलाल पर शादी करने का दबाव बना रही थी। शादी टूटने के डर से हत्या की
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बिलाल की शादी 14 दिसंबर 2025 को किसी और महिला से तय थी। उसे डर था कि अगर उमा ने उसके परिवार या होने वाली पत्नी को उनके रिश्ते के बारे में बता दिया तो उसकी शादी टूट जाएगी। इसी डर और दबाव के चलते उसने उमा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 6 दिसंबर की शाम बिलाल ने उमा को कार में बैठाया और उसे बहला-फुसलाकर यमुनानगर की ओर ले गया। एक सुनसान इलाके में ले जाकर उसने उमा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 14 दिसंबर को गिरफ्तार हुआ बिलाल
बिलाल ने पहचान छिपाने के इरादे से उसने शव का सिर धड़ से अलग कर दिया और कपड़े उतारकर लाश को जंगल में फेंक दिया। हत्या के बाद बिलाल सामान्य जीवन जीने की कोशिश करता रहा और शादी की तैयारियों में भी जुटा रहा। उधर, पुलिस ने शव मिलने के बाद विशेष जांच टीम बनाई और सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी तक पहुंची। 14 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी मोहम्मद बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ——————————— ये खबर भी पढ़ें :- अजय नाम बताकर प्रेम जाल से फंसाया:यमुनानगर में महिला बोली- निकाह के बाद मुझे रुबीना बनाया, 4 हिंदू युवतियों से बात करता था पति हरियाणा के यमुनानगर में थर्मामीटर तोड़कर पारा (मर्करी) पीने वाली महिला रेखा ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। निकाह के बाद पति फुरकान ने आधार कार्ड में उसका नाम चेंज कराकर पहली पत्नी के नाम पर ही रुबीना करा दिया। निकाह के पहले अजय नाम से 6 माह तक उसे प्रेम जाल में फंसाया। पढ़ें पूरी खबर… हिंदू प्रेमिका का सिर काटकर निकाह की शॉपिंग की:हिमाचल के होटल में मारना चाहता था, मौका नहीं मिला; यमुनानगर लाकर हत्या की हरियाणा के यमुनानगर में 7 दिसंबर को मिली महिला की सिर कटी लाश की मर्डर मिस्ट्री में रविवार को खुलासा होने के बाद लगातार सनसनीखेज तथ्य सामने आ रहे हैं। हिंदू प्रेमिका उमा (30) को ठिकाने लगाने के लिए 6 दिसंबर की शाम टैक्सी ड्राइवर बिलाल 6 घंटे बेचैन रहा। वो हिमाचल के पांवटा साहिब की तरफ होटल में कमरा लेकर हत्या करना चाहता था। पूरी खबर पढ़ें…