अविमुक्तेश्वरानंद बोले-मैंने शंकराचार्य होने का प्रमाण दिया:सरकार गो-भक्तों के खिलाफ घेराबंदी कर रही, रामभद्राचार्य भी इसमें शामिल

प्रयागराज माघ मेला प्रशासन और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद लगातार जारी है। इसी बीच, शंकराचार्य ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आज के समय में गोमाता की रक्षा और गोहत्या पर रोक की मांग करना सबसे बड़ा अपराध बन गया है। जब-जब किसी ने गोहत्या बंद कराने की आवाज उठाई, सरकारों ने उसे दबाने की कोशिश की। सीएम योगी और उनके सहयोगी रामभद्राचार्य इस समय घेरा बनाकर गोहत्या बंदी की मांग करने वालों पर तरह-तरह के हमले कर रहे हैं। शंकराचार्य ने कहा कि उनसे उनके शंकराचार्य होने का प्रमाण पत्र तक मांगा गया, जबकि धर्म किसी प्रमाण पत्र का मोहताज नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी छवि को सनातनी समाज में खराब करने की कोशिश की जा रही है और इसके पीछे सत्ता से जुड़े लोग हैं। उन्होंने कहा कि जब उनसे प्रमाण पत्र मांगा गया तो उन्होंने वह दे दिया, लेकिन अब मुख्यमंत्री को अपने हिंदू होने का प्रमाण देना चाहिए। उनके अनुसार हिंदू होना केवल भाषणों या कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि गोसेवा और धर्म की रक्षा से जुड़ा हुआ है। अब तक क्या हुआ, जानिए- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…