यूपी को 2 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर मिले:75 जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे; अखिलेश बोले- सपने दिखाने का बजट

केंद्र सरकार के बजट- 2026 में यूपी को कई सौगातें मिली हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वाराणसी में पानी के जहाजों की मरम्मत के लिए पोर्ट बनाने का ऐलान किया। इसके अलावा, प्रदेश को 1,500 किमी के 2 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर मिले हैं। पहला कॉरिडोर- दिल्ली से वाराणसी के बीच होगा। दूसरा- वाराणसी से सिलीगुड़ी (पश्चिमी बंगाल) के बीच बनेगा। जिला अस्पतालों की क्षमता 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी। सभी जिलों में इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर खुलेंगे। प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को 12.2 लाख करोड़ से डेवलप किया जाएगा। इस कैटेगरी में लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर समेत 25 शहर आएंगे। छोटे तीर्थ स्थलों को भी विकसित किया जाएगा। केंद्र ने सेमीकंडक्टर 2.0 की शुरुआत की है। नोएडा में सेमीकंडक्टर पार्क बन रहा है। प्रदेश को इसका फायदा होगा। एक्सपर्ट का कहना है कि नोएडा में हजारों रोजगार के अवसर विकसित होंगे। बजट में काशी पर खास फोकस किया गया है। जहां, काशी से दो कॉरिडोर शुरू होंगे। वहीं, पोर्ट भी बनाया जाएगा। इसके असर की बात करें तो पोर्ट बनने से 2 से 3 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। गंगा में जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। माल ढुलाई सस्ती होगी। हैंडलूम, लकड़ी के सामान को बाहर भेजने में मदद मिलेगी। वहीं, हाईस्पीड रेल कॉरिडोर ऐसी रेलवे लाइन होती है, जिस पर को 300-350 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकेंगी।इससे कई तरह के फायदे होंगे.. यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि पिछली बार बिहार की तरह यूपी पर खास फोकस होगा। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि यूपी के लिहाज से सीतारमण के बजट को चुनावी साल का बजट नहीं कहा जा सकता है। अगर पिछले बजट की बात की जाए तो यूपी को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तौर पर 2.55 लाख करोड़ और बाद में 38 हजार करोड़ रुपए मिले थे। इस तरह यूपी को कुल 2.93 लाख करोड़ रुपए मिले थे।
बजट पर किसने क्या कहा, पढ़िए- ये खबरें भी पढ़ें- बजट 2026- इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं यूपी को क्या-क्या मिला, नेताओं के रिएक्शन के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…