प्रयागराज में डॉक्टर के बेटे का सुसाइड:कमरे में फंदे से लटकी मिली डेडबॉडी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से LLB की पढ़ाई कर रहा था

प्रयागराज में डॉक्टर के बेटे ने सुसाइड कर लिया। युवक की कमरे में फांसी के फंदे से लटकती डेडबॉडी मिली। घटना की सूचना मिलते ही कर्नलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक स्पर्श शुक्ला (22) नेशनल लॉ कॉलेज जबलपुर में LLB सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। स्पर्श के पिता डॉ. अजय कुमार बाल रोग विशेषज्ञ हैं। वह कर्नलगंज के स्वास्तिक मैगनोलिया अपार्टमेंट में रहते हैं। पत्नी टीचर है। अब पूरी घटना पढ़िए डॉक्टर के बेटे के डेडबॉडी मिलने की सूचना के बाद पुलिस पहुंची। जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात को स्पर्श ने परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब घर में मेड साफ-सफाई करने पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। अंदर से भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मेड ने परिवार वालों को जानकारी दी। दूसरी चाबी मंगवाकर दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर का सीन देख परिवार के होश उड़ गए। स्पर्श फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया- मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों ने भी ऐसी किसी वजह की जानकारी नहीं दी है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। ————————-
ये खबर भी पढ़ें मथुरा के सरकारी स्कूल में टीचर ने जबरन नमाज पढ़वाई; बच्चों पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया, राष्ट्रगान गाने पर डांटता था, सस्पेंड मथुरा के सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीचर बच्चों का ब्रेनवॉश कर जबरन नमाज पढ़वाता। इस्लाम अपनाने का दवाब बनाने के लिए उसे बाकी धर्मों से अच्छा बताता। देवी-देवताओं को लेकर अमर्यादित बातें बोलता और बच्चों को राष्ट्रगान गाने पर डांटता था। पढ़िए पूरी खबर