वाराणसी में कोलोनाइजर की हत्या करने वाला सुपारी किलर बनारसी यादव एनकाउंटर में मारा गया। मंगलवार देर रात इनपुट के आधार पर STF ने बनारसी यादव की घेराबंदी की। इंस्पेक्टर ने उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन बनारसी अंधाधुंध फायरिंग करता रहा। दो सिपाहियों के पास से गोलियां गुजरीं। वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद टीम ने जवाबी फायरिंग की। STF के जवान उसकी ओर बढ़े। बनारसी और जवानों के बीच आमने-सामने 5 राउंड फायरिंग हुई। इसमें दो गोलियां बनारसी यादव को लगीं और वह गिर पड़ा। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से पुलिस ने दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए। एनकाउंटर चौबेपुर रोड पर हुआ। बनारसी यादव गाजीपुर के करंडा का रहने वाला था। पांच महीने पहले 50 करोड़ की जमीन के लिए कोलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या हुई थी। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता योगेंद्र यादव समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। जमीन विवाद में 5 लाख की सुपारी देकर हत्या कराई गई थी। वारदात को बनारसी यादव ने अपने दो साथियों के साथ अंजाम दिया था। इसके लिए 5 लाख की सुपारी ली थी। कोलोनाइजर की हत्या में पुलिस ने बनारसी पर 1 लाख का इनाम घोषित किया था। हुलिया बदलने में माहिर, मोबाइल नहीं इस्तेमाल करता था दिनदहाड़े कोलोनाइजर को चलती बाइक से मारी थी गोली बदमाशों ने कैसे हत्या की थी, 2 तस्वीरें में देखिए… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…