प्रयागराज में बारातियों की कार नहर में गिरी:10 लोग डूबे; रेस्क्यू करके 8 लोगों को बचाया, 2 के शव 8 घंटे बाद मिले

प्रयागराज में बारातियों से भरी दो कारें नहर में गिर गईं। इसमें करीब 10 लोग सवार थे। कारों को गिरता देख पीछ से आ रहे अन्य बाराती बचाने को दौड़े। लेकिन गहरी नहर देखकर रूक गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और रातभर करीब 8 घंटे तक रेस्क्यू चलाया। इसमें से 8 लोगों को बचा लिया गया। जबकि 2 लोगों के शव सोमवार सुबह नहर से बरामद किए। मरने वालों की पहचान बांदा के प्रदीप कुशवाहा उर्फ पिंटू (30) और बलिया के अनीश सिंह (20) के रूप में हुई। 3 तस्वीरें देखिए… बारात में आए थे नैनी में लालजी शुक्ला रहते हैं। उनके बेटे शुभम शुक्ला की बारात नैनी से कोरांव थाना क्षेत्र के घूघा गांव में विजय कुमार पांडेय के यहां जा रही थी। शुभम के दोस्त भी बारात में जा रहे थे। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे कोरावं थाना क्षेत्र में उनकी कार बेलन मुख्य नहर में गिर गई। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने पानी में रेस्क्यू ऑपरेशन चला तो 8 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। दो की तलाश पूरी रात चली लेकिन वह नहीं मिले। सुबह रेस्क्यू के बाद नहर से शवों को तलाश लिया गया। दोनों कारों में कुल 10 लोग सवार थे शुभम शुक्ला व सौरभ गौतम (रीवा), संदीप कुमार (आजमगढ़) और विशाल मौर्य (जौनपुर) को पहले निकाला गया। दूसरी आई-टेन कार में सवार प्रदीप कुशवाहा, अनूप कुमार (दोनों का पता अज्ञात), वसीम व अंशू (गाजीपुर), तथा रोहित कुमार (बलिया) को निकाला गयाा। ———————————– ये खबर भी पढ़िए- गाजियाबाद सुसाइड- जब बेटियां कूदीं, पिता तीसरी बीवी संग था: 2 बीवियां दूसरे कमरे में; सुसाइड नोट पर राइटिंग किसकी, पता नहीं गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत के बाद पुलिस ने पिता चेतन और उनकी 3 बीवियों के बयान दर्ज किए हैं। सामने आया कि जिस वक्त बच्चियों ने सुसाइड किया, चेतन अपनी तीसरी पत्नी टीना (मुस्लिम महिला) के साथ अलग कमरे में था। जबकि सुसाइड के बाद उसने बयान दिया था- मैं सुजाता, हिना, टीना और बच्चों के साथ एक ही कमरे में सो रहा था। पढ़ें पूरी खबर…