धधकती चिताओं के बीच मसाने की होली खेली, VIDEO:काशी में नरमुंड-चश्मा पहने आए संन्यासी, बैरिकेडिंग से फीका पड़ा उत्सव

जलती चिताएं, रोते-बिलखते लोग और चिता की राख से होली खेलते नागा साधु-संन्यासी। यह नजारा इस समय काशी के मणिकर्णिका घाट पर देखने को मिला। यहां शनिवार को मसाने की होली खेली गई। कोई गले में नरमुंडों की माला डाले था, तो कोई डमरू की थाप पर नाचता दिखाई दिया। हालांकि बैरिकेडिंग और पुलिस फोर्स के कड़े पहरे से होली का उत्सव फीका नजर आया। VIDEO देखिए…