अस्पताल में घुसकर डॉक्टर की हत्या:बिजनौर में सीने में मारी गोली; बदमाश बाइक से आया था

बिजनौर में एक निजी अस्पताल के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार देर शाम बाइक से बदमाश अस्पताल पहुंचा। अंदर घुसकर डॉक्टर के सीने में गोली मारी और फरार हो गया। घटना में डॉक्टर गंभीर घायल हो गए। उन्हें पास के सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार और सीओ नगीना अंजनी कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मामला नगीना थाना इलाके का है। अब पढ़िए पूरा मामला… गाजियाबाद निवासी ब्रह्मपाल के बेटे डॉ. राजकुमार (45) बाल रोग विशेषज्ञ हैं। उनके पास एमडी की डिग्री है। डॉ राजकुमार का नगीना में धामपुर रोड पर शिवालय हेल्थ केयर सेंटर है। गुरुवार देर शाम डॉ राजकुमार अस्पताल में मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक ने उनके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर अस्पताल स्टाफ और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल संचालक की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। घटना की सूचना पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार व सीओ नगीना अंजनी कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हमलावर की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल एक व्यक्ति के गोली मारने की पुष्टि हो रही है। सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहे हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें बाघ ने गैंडे का शिकार किया, उस पर बैठा रहा, दुधवा में तालाब में घुसकर हमला किया, गर्दन चीरकर मांस खाया लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में बाघ ने एक मादा गैंडे पर हमला कर दिया। मोटी चमड़ी की वजह से काफी देर तक उस पर पंजों से वार करता रहा। जबड़े में उसकी गर्दन दबा ली। थोड़ी देर में घायल गैंडे की मौत हो गई। इसके बाद बाघ उसके ऊपर चढ़कर बैठ गया। गर्दन चीरकर मांस खाता रहा। पूरी खबर पढ़ें