मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सुखोई जेट असम में क्रैश, 7 राज्यपाल, 2 एलजी बदले, टी-20 वर्ल्डकप- भारत फाइनल में; शंकराचार्य का योगी को अल्टीमेटम

नमस्कार, कल की बड़ी खबर देश के 7 राज्यों के राज्यपाल और दो उप-राज्यपाल की नियुक्ति की रही। दूसरी खबर असम से है जहां सुखोई जेट लापता हो गया। वहीं टी-20 वर्ल्डकप में भारत ने फाइनल में चौथी बार जगह बना ली है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. 7 राज्यों के राज्यपाल, दिल्ली-लद्दाख के LG बदले: बंगाल के राज्यपाल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में नई नियुक्तियां कीं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह तमिलनाडु के गवर्नर रहे आरएन रवि को बंगाल भेजा गया है। लद्दाख के उपराज्यपाल कवींद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। ममता बोलीं- मुझसे राय नहीं ली गई: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बोस के इस्तीफे पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि मुझसे राय नहीं ली गई है। ये केंद्र का एकतरफा फैसला है। बोस ने 23 नवंबर 2022 को बंगाल के राज्यपाल बने थे। वहीं, गुप्ता ने 18 जुलाई 2025 को कार्यभार संभाला था। पूरी खबर पढ़ें… 2. बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं: सुरक्षा सबसे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास नमाज पढ़ने की परमिशन देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता और किसी भी जगह नमाज पढ़ना धार्मिक अधिकार नहीं माना जा सकता। ऑटो-रिक्शा ड्राइवर्स की याचिका पर सनुवाई: जस्टिस बीपी कोलाबावाला और जस्टिस फिरदौस पूनीवाला की बेंच टैक्सी और ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों की एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसमें मांग की गई थी कि एयरपोर्ट के पास एक अस्थायी शेड था, जहां वे नमाज पढ़ते थे, जिसे पिछले साल अधिकारियों ने हटा दिया। कोर्ट बोली- आप नमाज की जगह तय नहीं कर सकते: कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता खुद यह तय नहीं कर सकते कि वे किस जगह नमाज पढ़ेंगे। बेंच ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई किसी सार्वजनिक स्थान के बीच में नमाज पढ़ने की मांग करे तो इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। पूरी खबर पढ़ें… 3. नीतीश ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, बोले- नई सरकार को सहयोग रहेगा बिहार के CM नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा कैंडिडेट के लिए नामांकन दाखिल किया। CM के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। जेडीयू ने गृह विभाग मांगा: नामांकन के बाद JDU ने गृह विभाग पर अपना दावा ठोका है। अभी ये BJP के पास है। सम्राट चौधरी बिहार के गृहमंत्री हैं। सम्राट सीएम बनने की रेस में सबसे आगे हैं। वहीं, जदयू के सूत्रों के अनुसार सीएम नीतीश ने बेटे निशांत कुमार 8 मार्च (रविवार) को जेडीय जॉइन करेंगे। नीतीश बोले- नई सरकार को पूरा सपोर्ट: नीतीश कुमार ने अपने X पर लिखा कि, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।’ पूरी खबर पढ़ें… 4. शंकराचार्य बोले- योगी के पास 6 दिन का समय बचा, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करें काशी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा- सीएम योगी के पास अभी 6 दिन का समय बचा है। वह गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कर दें। उनके ही पार्टी के ही लोग समर्थन कर रहे। लेकिन उनका कोई बयान खुलकर सामने नहीं आ रहा। शंकराचार्य ने कहा- 7 मार्च को हनुमान चालीसा का पाठ करके हम लोग काशी से लखनऊ के लिए निकलेंगे। वहां पर सभी साधु-संतों के सामने अपने फैसले सुनाएंगे। उन लोगों का चेहरा भी सामने लाएंगे, जो लोग हमारे इस अभियान में साथ हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5. वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में लापता: दावा- कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना भारतीय वायु सेना (IAF) का एक सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट गुरुवार को असम में रडार से अचानक गायब हो गया। वायुसेना ने इसके क्रैश होने की पुष्टि कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक मलबे की तलाश और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फाइटर जेट नियमित उड़ान पर था: सुखोई रूटीन उड़ान पर था। विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। शाम 7:42 बजे विमान का सिग्नल टूट गया। स्थानीय लोगों ने धमाके की आवाज सुनी है। मल्टीरोल फाइटर जेट है सुखोई: सुखोई Su‑30MKI भारतीय वायुसेना के सबसे उन्नत और ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। यह दो इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसका इस्तेमाल वायु रक्षा, लंबी दूरी की स्ट्राइक और निगरानी जैसे महत्वपूर्ण मिशनों में किया जाता है। पूरी खबर पढ़ें… 6. भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराया भारत ने चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हराया। टीम 2007, 2014, 2024 में भी फाइनल तक पहुंच चुकी है। जिसमें से दो बार खिताब अपने नाम किया है। इस बार फाइनल 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मैच के हाईलाइट्स: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। 254 रन चेज कर रही इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पूरी खबर पढ़ें… 7. ट्रम्प बोले- ईरान मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुने: सिलेक्शन में अमेरिका का रोल जरूरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को उनके बिना नया सुप्रीम लीडर नहीं चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए नेता के चयन में अमेरिका की भूमिका जरूरी है और बिना अमेरिका की भागीदारी के ऐसा करना वक्त की बर्बादी होगी। दरअसल 28 फरवरी को ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई थी। भारत ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया: भारत ने पहली बार ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर खामेनेई के निधन पर संवेदना जताई।उन्होंने कंडोलेंस बुक (शोक पुस्तिका) पर हस्ताक्षर कर श्रद्धांजलि दी। ईरान में मरने वालों की संख्या 1,230 हुई: अमेरिका और इजराइल का ईरान के साथ जंग को छह दिन हो गए हैं। ईरान ने कहा है कि हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,230 हो गई है। इजराइल की सेना ने कहा है कि जंग के दौरान उसकी वायुसेना ने ईरान के 300 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: मोदी बोले- इजराइल-ईरान जंग जल्द खत्म हो:सैन्य संघर्ष किसी समस्या का समाधान नहीं; ईरान में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत (पढ़ें पूरी खबर) 2. राज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र से शरद पवार समेत 7 प्रत्याशियों का नामांकन: TMC के 4 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा; 37 सीटों पर नामांकन का आज आखिरी दिन (पढ़ें पूरी खबर) 3. रिपोर्ट: भाजपा की 2024-25 में इनकम 6769.14 करोड़ रही: ये 6 राष्ट्रीय पार्टियों की आय का 85%; कांग्रेस की इनकम से 7 गुना ज्यादा (पढ़ें पूरी खबर) 4. इंटरनेशनल: नेपाल में 60% वोटिंग हुई: PM कार्की बोलीं- अब मेरा रोल पूरा हुआ; गगन थापा-बालेन शाह और केपी शर्मा ओली के बीच मुकाबला (पढ़ें पूरी खबर) 5. बिजनेस: चांदी 2 दिन में ₹26 हजार सस्ती हुई: ₹2.64 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹7 हजार गिरकर ₹1.62 लाख का हुआ (पढ़ें पूरी खबर) 6. यूटिलिटी: PNB ने ATM से कैश निकालने की लिमिट 50% घटाई: 1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम; जानें किन कार्ड्स पर सिर्फ ₹50 हजार ही निकलेंगे (पढ़ें पूरी खबर) 7. सेलेब्रिटी: मंदाना करीमी भारत छोड़ेंगी: कहा- इंडिया ने धोखा दिया, काम मिलना बंद हुआ, ईरान आजाद होते ही लौटूंगी; पहले भी विवादों में रहीं एक्ट्रेस (पढ़ें पूरी खबर) 8. सेलेब्रिटी: दुबई में फंसे लोगों के लिए सोनू सूद आए आगे: लोगों को मुफ्त में ठहरने की सुविधा देंगे, मदद पाने के लिए करना होगा मैसेज (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… शख्स ने पैंट उतारकर छुट्टी के लिए सबूत दिया लखनऊ रेल मंडल में तैनात लोको पायलट राजेश मीणा ने हाल ही में पाइल्स की सर्जरी कराई थी। उन्होंने छुट्टी बढ़ाने के लिए आवेदन दिया, लेकिन अधिकारी ने मंजूर नहीं किया। ऑफिस पहुंचकर उन्होंने रिपोर्ट और दवाएं भी दिखाईं, फिर भी छुट्टी नहीं मिली। इसके बाद गुस्से में राजेश ने पैंट उतारकर ऑपरेशन के टांके दिखा दिए। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर-45 लाख का ईरानी ड्रोन मारने के लिए 27 करोड़ की अमेरिकी मिसाइल; सस्ते हथियारों ने कैसे बदला जंग का गणित 2. भास्कर एक्सक्लूसिव- नीतीश के बाद बिहार का CM कौन: सम्राट चौधरी रेस में आगे, विजय चौधरी भी दावेदार; संघ का चेहरा लाकर चौंका सकती है BJP 3. भास्कर एक्सप्लेनर- बिहार में बीजेपी का सीएम बनना ही था: 6 राज्यों में बीजेपी की राजनीति से समझिए, आखिर नीतीश को क्यों जाना पड़ा राज्यसभा 4. भास्कर एनालिसिस- तेजस्वी के कमजोर होने से मजबूर हुए नीतीश? सीटों का गणित: JDU के बगैर NDA बहुमत से सिर्फ 5 सीट पीछे, BJP के आगे झुकने की 4 वजहें 5. ‘ईरान 6 महीने जंग को तैयार, अमेरिका महीनेभर नहीं टिकेगा’: ईरानी थिंक टैंक डायरेक्टर बोले- हमारी मॉडर्न मिसाइलें बाकी 6. ‘BJP ने अंग्रेजों से ज्यादा बुरा सुलूक किया’: मनीष सिसोदिया बोले, पत्नी से कहा- BJP जॉइन कर लूं, जवाब मिला- मुझे कैसे मुंह दिखाओगे 7. जरूरत की खबर- होली रंगों से स्किन पर रैशेज, दाने: डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें 10 घरेलू इलाज, ये 6 संकेत दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…