पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड:महराजगंज में दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

महराजगंज में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी ने 24 घंटे के भीतर सुसाइड कर लिया। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। आरोपी ने गुरुवार को कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद से फरार था। पति-पत्नी की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। इस वजह से महिला मायके में रहने लगी थी। वह किसी काम से माता-पिता के साथ ससुराल पहुंची थी। तभी आरोपी ने मौका पाकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार दोपहर बृजमनगंज के सौरहा खास की है। पूरी घटना विस्तार से… सौरहा खास के रहने वाले मुर्तुजा (25) और नजमा (23) की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते नजमा पिछले 5 महीने से अपने मायके बरगाहपुर में रह रही थी। गुरुवार शाम करीब चार बजे नजमा अपनी मां आयशा और पिता बुनियाद अली के साथ ससुराल पहुंची। वह अपना रखा हुआ कुछ सामान लेने गई थी। घर से बाहर निकलते समय मुर्तुजा ने उसे बात करने के बहाने अंदर बुलाया। इस दौरान कमरे में पति-पत्नी के बीच बातचीत हुई, इसके बाद झगड़ा बढ़ गया। मुर्तजा ने गुस्से में पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी के गले, सिर और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वह मौके पर ही गिर पड़ी। नजमा की चीख-पुकार सुनकर घर के बाकी लोग भाग कर कमरे में पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच मुर्तजा मौके से भाग निकला। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुर्तुजा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। उसकी तलाश कर रही थी। पत्नी के सिर और पेट पर 2 कुल्हाड़ी मारीं मां आयशा खातून ने बताया- मेरी बेटी को दामाद ने पहले कुल्हाड़ी से गले पर मारा। फिर सिर पर वार किया। नजमा जमीन पर गिर गई। जिसके बाद वह पेट पर वार करके भाग गया। प्रधान दिलीप गुप्ता के मुताबिक, आरोपी मुर्तजा हमेशा शराब पीता था। उसका पत्नी नजमा से रजामंदी से कुछ दिन पहले तलाक हो गया था। गुरुवार को वह दहेज का सामान लेने के लिए आई थी। तभी युवक ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। ससुराल वालों ने फंदे से लटकी लाश देखी आरोपी के ससुराल वाले उसे ढूंढते हुए शुक्रवार दोपहर सौरहा खास पहुंचे। वहां देखा तो उसके घर का दरवाजा बंद मिला। एक युवक ने झांक कर देखा तो मुर्तुजा का शव पंखे से लटका दिथा। घटना का पता लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के समय मुर्तुजा के पिता मुस्तकीम खेत गए थे, जबकि मां हकीकुन निशा गुरुवार सुबह ही अपनी बड़ी बेटी हसीना के घर त्योहारी लेकर गई थी। परिवार का दूसरा बेटा मुस्तफा बाहर रहता है। ASP सिद्धार्थ ने बताया- 5 मार्च को परिजनों ने दहेज को लेकर मुर्तजा पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि आरोपी मुर्तजा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
—————————– यह खबर भी पढ़ें… EX मुस्लिम सलीम को 7 दिन बाद होश आया, डॉक्टर बोले- शायद बोल न पाएं; हमलावरों के पिता बोले- बेटों का फर्जी एनकाउंटर हुआ खुद को Ex-मुस्लिम कहने वाले गाजियाबाद के सलीम वास्तिक को हमले के 7 दिन बाद होश आया है। फिलहाल वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में ही हैं। अस्पताल प्रशासन ने उनके बेटे उस्मान को एक वीडियो दिया है। पढ़िए पूरी खबर