देहरादून के फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने का प्रयास किया। शनिवार रात करीब 7 बजे वह यूपी में मेरठ हाईवे पर कार चलाते हुए लाइव आए। भावुक होते हुए कहा, “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव।’ इस दौरान उन्होंने खुद को कई थप्पड़ भी मारे। मां का जिक्र करते हुए कहा, अगली बार आऊं तो बस प्यार देना। फिर अनुराग ने अपनी कार करीब 150 की स्पीड में दौड़ाई और डिवाइडर पर चढ़ा दी। टक्कर के तुरंत इंस्टाग्राम लाइव बंद हो गया। अनुराग डोभाल UK07 राइडर के नाम से मशहूर हैं। वे बिग बॉस-17 के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं। घायल अनुराग को मेरठ के ही शुभारती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनका इलाज जारी। घटना से जुड़ी PHOTOS देखिए… अनुराग बोले- मम्मी अगली बार आऊं तो प्यार दे देना इंस्टाग्राम लाइव में अनुराग डोभाल ने कहा, “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस… बहुत जरूरत थी प्यार की। लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं।” इसके बाद उन्होंने कहा, “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव।” लाइव में दिखाई देता है कि अनुराग कार में एक अंग्रेजी गाना लगाते हैं और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने लगते हैं। कुछ ही देर में स्पीड करीब 144 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। इसी दौरान वह अचानक स्टीयरिंग घुमाते नजर आते हैं, जैसे गाड़ी को डिवाइडर से टकराने की कोशिश की हो। हालांकि उसी समय इंस्टाग्राम लाइव अचानक बंद हो जाता है। दूसरा VIDEO आया, अनुराग सड़क पर लेटे रोते दिखे
इस घटना के बाद एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनुराग डोभाल की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है और अनुराग सड़क पर लेटे हुए नजर आते हैं। वीडियो में आसपास मौजूद लोग उन्हें कार से बाहर निकालते और संभालते हुए दिखाई देते हैं। पीली टीशर्ट पहने अनुराग सड़क पर लेट दर्द में रोते हुए दिख रहे हैं। चार दिन पहले जारी किया था 2 घंटे का भावुक वीडियो
अनुराग डोभाल ने 4 मार्च को अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे लंबा वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, परिवार के साथ विवाद, शादी, घर छोड़ने की नौबत, आर्थिक संकट और मानसिक तनाव तक की पूरी कहानी सुनाई थी। इस दौरान वह कई बार भावुक होते और रोते हुए भी नजर आए। वीडियो में उन्होंने बताया था कि पिछले कुछ सालों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है और हालात ऐसे बन गए कि उन्हें अपनी पूरी कहानी सार्वजनिक करनी पड़ी। वीडियो में उन्होंने परिवार के साथ हुई बातचीत और कॉल रिकॉर्डिंग भी सुनाई थी और कहा था कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें) ————
ये खबर भी पढ़ें… ‘UK07 राइडर अपनी पत्नी के साथ करता था मारपीट’:भाई कलम बोला- व्यूज पाने के लिए रो रहा, मां-पिता पर केस कर चुका ‘बिग बॉस 17’ में नजर आ चुके पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider इन दिनों अपने निजी जीवन से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं। होली के दिन अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने अपना ‘लास्ट व्लॉग’ बताया। (पढ़ें पूरी खबर)