शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कोर्ट में यौन उत्पीड़न का केस दाखिल करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ है। हमला रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जाते वक्त फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। प्रयागराज जीआरपी को लिखित शिकायत में आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि ट्रेन में अज्ञात हमलावर ने रविवार सुबह 5 बजे धारदार हथियार से उनकी नाक काटने की कोशिश की। चेहरे और हाथ पर वार किए। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। काफी खून निकला। उन्होंने बताया कि किसी तरह जान बचाकर उन्होंने खुद को ट्रेन के टॉयलेट में बंद कर लिया। जीआरपी को फोन कर हमले की सूचना दी। उन्होंने हमले के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य को जिम्मेदार बताया है। पहले तस्वीरें- खबर अपडेट की जा रही है…