नमस्कार, कल की बड़ी खबर ईरान जंग के चलते भारत में हुए कॉमर्शियल सिलेंडर संकट की है। कई जगह होटलों में खाना नहीं मिल रहा है। वहीं दुनिया के 9 देशों में तेल की किल्लत हो गई है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. PM मोदी तमिलनाडु-केरल का दौरा करेंगे। 16,450 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन और नींव रखेंगे। 2. संसद में बजट सत्र के दूसरे फेज का तीसरा दिन। स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. देश में कॉमर्शियल गैस संकट, कई राज्यों में सप्लाई बंद, बेंगलुरु में होटल में खाना मिलना बंद अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई ठप हो गई है। इससे देश में LPG की किल्लत हो रही है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों ने कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगा दी है। होटल में खाना मिलना बंद: गैस सप्लाई बंद होने की वजह से कई शहरों में रेस्टोरेंट्स और होटल बंद होने की नौबत आ गई है। ऐसे में सरकारी सूत्रों का कहना है कि तेल कंपनियां तीन सदस्यी कमेटी के जरिए रेस्टोरेंट एसोसिएशनों से बात करेंगी, ताकि LPG सप्लाई की दिक्कतों को समझा जा सके। राज्यों में क्या-क्या परेशानी यूपी में लखनऊ, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में बुकिंग के 4-5 दिन बाद भी डिलीवरी नहीं हो पा रही है। मुंबई में कॉमर्शियल गैस सप्लाई की किल्लत की वजह से अब तक करीब 20% होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु में गैस की कमी के कारण एक रेस्टोरेंट में केवल कॉफी बनाई जा रही है। खाना बंद कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 2. ईरान बोला- ट्रम्प की धमकी से नहीं डरते, हमें मारने के चक्कर में खुद न मर जाएं अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग को 11 दिन हो गए हैं। इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान पर अब और बड़े हमले किए जाएंगे। हेगसेथ के मुताबिक इस हमले में बड़ी संख्या में फाइटर जेट और बमवर्षक विमान शामिल होंगे। ईरान बोला- मारने वाले, खुद न मर जाएं: ईरान ने जवाब देते हुए कहा है कि वह धमकियों से डरने वाला नहीं है और जो लोग ईरान को खत्म करने की बात करते हैं, उन्हें अपने अंजाम के बारे में सोच लेना चाहिए। लारीजानी ने ट्रम्प को चेतावनी देते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो कि ईरान को मारने के चक्कर में वे खुद ही खत्म हो जाएं। पूरी खबर पढ़ें… 3. ईरान जंग- 9 एशियाई देशों में तेल संकट, थाइलैंड में लिफ्ट इस्तेमाल पर रोक ईरान जंग का असर अब एशिया के कई देशों में दिखाई देने लगा है। तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने के कारण कम से कम 9 एशियाई देशों में ऊर्जा संकट गहराने लगा है। थाइलैंड में सरकारी दफ्तरों में लिफ्ट के इस्तेमाल पर रोक लगाकर कर्मचारियों को सीढ़ियों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं और वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया है। विदेशों में तेल संकट का असर… बांग्लादेश: सभी यूनिवर्सिटीज बंद कर दी गई हैं, ताकि बिजली और ईंधन की खपत कम की जा सके। पाकिस्तान: खर्च कम करने के लिए मंत्रियों की सैलरी और विदेश यात्राओं पर रोक लगा दी गई है। चीन: कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी गई है। नए फ्यूल एक्सपोर्ट कॉन्ट्रैक्ट साइन न करने का निर्देश। वियतनाम: कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा। कुछ फ्यूल आयात पर लगाए गए टैरिफ भी हटा दिए हैं। पूरी खबर पढ़े… 4. स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गोगोई बोले- राहुल को 20 बार टोका गया लोकसभा में विपक्ष स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया। 50 से ज्यादा सांसदों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया। इसके बाद पीठासीन ने प्रस्ताव पेश करने की परमिशन दे दी। प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 10 घंटे का समय तय हुआ। मंगलवार को करीब 7 घंटे चर्चा हुई। बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की: गोगोई ने कहा कि बजट सत्र के दौरान 20 बार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रोका-टोका गया। उन्हें बार बार रूलिंग बुक दिखाई गई। प्रियंका ने कहा- राहुल की सच्चाई इनसे पचती ही नहीं है: प्रियंका गांधी ने कहा कि एक ही व्यक्ति है इस देश में जो इन 12 सालों में इनके सामने झुका नहीं। वह नेता प्रतिपक्ष है। और वो नेता प्रतिपक्ष इस सदन में खड़े होके इनके सामने सच बोल देते हैं। सच्चाई वो जो बोलते हैं वह इनसे पचती नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… 5. BCCI टीम इंडिया को ₹131 करोड़ देगा, यह पैसा खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में बंटेगा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के इनाम का ऐलान किया है। यह पैसा खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में बंटेगा। भारत ने रविवार को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया था। लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और ट्रॉफी जीती थी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अपना खिताब बरकरार रखा और टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई। पूरी खबर पढ़ें… 6. UP में अब जमीन की फर्जी रजिस्ट्री नहीं होगी, ओला-उबर पर सरकार का कंट्रोल होगा लखनऊ में योगी कैबिनेट की मंगलवार को बैठक हुई। इस दौरान 31 प्रस्ताव पेश हुए। इनमें से 30 पारित हुए। सबसे बड़ा फैसला फर्जी रजिस्ट्री को रोकने को लेकर हुआ। इसके लिए 3 नई धाराएं जोड़ी गई हैं, जिससे रजिस्ट्री करने से पहले प्रॉपर्टी की जांच की जाएगी। खतौनी की जांच के बाद होगी रजिस्ट्री: स्टांप पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बताया- यूपी में अब खतौनी और दस्तावेज की जांच के बाद ही जमीन की रजिस्ट्री की जाएगी। इससे कोई भी व्यक्ति फर्जी रजिस्ट्री नहीं कर सकेगा। इससे न केवल आम आदमी का पैसा सुरक्षित रहेगा, बल्कि भू-माफियाओं के सिंडिकेट पर भी सीधी चोट होगी। ओला-उबर पर सरकार का कंट्रोल होगा: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया- ओला-उबर जैसी ऑनलाइन गाड़ी बुक करने वाली कंपनियों पर अब राज्य सरकार का नियंत्रण होगा। उन्हें अब परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अब बिना मेडिकल, बिना पुलिस वेरिफिकेशन और फिटनेस के वाहन नहीं चल सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें… 7. CBSE एग्जॉम: 12वीं के पेपर पर गाने का क्यूआर कोड, स्कैन करने पर यू-ट्यूब लिंक सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में मैथ के पेपर पर छपे सिक्योरिटी क्यूआर कोड को स्कैन करने पर यू-ट्यूब की लिंक ओपन हो रही है। यह लिंक 39 साल पुराने इंग्लिश सॉन्ग ‘रिकरोल’ की है। पेपर पर सिक्योरिटी क्यूआर कोड क्यों: क्यूआर कोड किसी डॉक्युमेंट या क्वेशन पेपर की पहचान और ऑथेंटिसिटी के लिए लगाया जाता है। इसे स्कैन करने पर आमतौर पर पेपर का सेट नंबर, सीरियल नंबर या एन्क्रिप्टेड जानकारी रखता है। इससे पता चलता है कि डॉक्युमेंट असली है या नहीं। उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं हुई। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया: संसद फैसला करे; शरियत कानून में सुधार की जल्दबाजी न करें, इससे नुकसान की आशंका (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आतंकी मारा गया: सेना को दो आतंकियों की घुसपैठ की जानकारी मिली थी, दूसरे की तलाश जारी (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बोला-सरकार कोविड वैक्सीन से नुकसान का मुआवजा दे: एरर-फ्री पॉलिसी बनाए; साइड इफेक्ट्स की जांच के लिए एक्सपर्ट पैनल की जरूरत नहीं (पढ़ें पूरी खबर) 4. नेशनल: असम में 40 लाख महिलाओं के खाते में ₹9000 ट्रांसफर: 4 महीनों का पैसा एक साथ भेजा गया, सीएम बोले-चुनाव से इसका कोई लेनादेना नहीं (पढ़ें पूरी खबर) 5. राज्यसभा चुनाव: 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित: इनमें शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े, अभिषेक मनु सिंघवी शामिल; 11 सीटों पर मुकाबला (पढ़ें पूरी खबर) 6. दावा: ट्रम्प ईरान के खार्ग आइलैंड पर कब्जा चाहते हैं: 90% ईरानी तेल का एक्सपोर्ट यहां से, एक्सपर्ट बोले- इस पर हमले से विश्वयुद्ध का खतरा (पढ़ें पूरी खबर) 7. बिजनेस: इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स का इस्तीफा: दिसंबर में फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ी हुई थी, ₹22 करोड़ जुर्माना लगा था; फाउंडर राहुल भाटिया संभालेंगे कमान (पढ़ें पूरी खबर) 8. सोना-चांदी: चांदी ₹13 हजार बढ़कर ₹2.73 लाख पर पहुंची: सोना ₹1700 बढ़कर ₹1.60 लाख का हुआ, इस साल कीमत ₹27 हजार बढ़ी (पढ़ें पूरी खबर) 9. टी-20 वर्ल्डकप: फाइनल में अर्शदीप पर जुर्माना: न्यूजीलैंड के मिचेल की ओर गेंद फेंकी थी; मैच फीस का 15% कटा, डिमेरिट पॉइंट भी मिला (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… सपने में जीजा ने साली को छेड़ा, 7 साल चला केस, जेल भी हुई कानपुर में नाबालिग साली से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे जीजा को 7 साल बाद कोर्ट ने बरी कर दिया। साली ने अब कहा कि जीजा ने सच में नहीं, बल्कि सपने में छेड़छाड़ की थी और उसे भ्रम हो गया था। पहले दिए बयान के कारण एयरफोर्स कर्मी को 19 दिन जेल में रहना पड़ा था। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- क्या अगले 24 घंटे में थम जाएगी अमेरिका-ईरान जंग, कौन-से 5 बड़े संकेत मिल रहे, नेतन्याहू किस शर्त पर मानेंगे 2. भास्कर एक्सप्लेनर- ‘मिसाइल बनाने का सामान’ लेकर चीन से 2 जहाज रवाना: ईरान की मदद क्यों कर रहे जिनपिंग; क्या अमेरिका रास्ते में ही उड़ा सकता है 3. ग्राउंड रिपोर्ट- मुस्लिम से की शादी, भाई की पढ़ाई और राशन बंद: मंदिर में एंट्री नहीं, लड़की शहर भागी; गांव वाले बोले- ये धर्मांतरण की साजिश 4. बॉलीवुड क्राइम फाइल्स- एक्टर कमल सदाना का बर्थडे बना मातम: नशे में पिता ने बहन-मां की हत्या की, बचाने आए एक्टर और दोस्त को गोली मारी 5. जरूरत की खबर- काला लहसुन है सेहत का खजाना: ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट, पचने में आसान, जानें हेल्थ बेनिफिट्स, किन्हें नहीं खाना चाहिए 6. फिजिकल हेल्थ- जवानी में बढ़ रहा नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर: ये 9 गलत आदतें जिम्मेदार, ये संकेत इग्नोर न करें, हेल्दी लिवर के 8 टिप्स 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज धनु राशि वालों को बड़ी डील में सफलता मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को जॉब प्लेसमेंट से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…