मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:थाईलैंड से भारत आ रहे जहाज पर हमला; IPL शेड्यूल जारी, गाजियाबाद के युवक को इच्छामृत्यु की इजाजत; UP में LPG की किल्लत

कल की बड़ी खबर भारत आ रहे थाई जहाज पर हमले की है। दूसरी खबर देश में पहली बार मिली इच्छामृत्यु की इजाजत से जुड़ी है। यूपी में गैस की किल्लत हो गई है। एजेंसियों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। हम आपको यह भी बताएंगे कि IPL का पहला मैच कहां होगा। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. भारत आ रहे थाई जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला: 20 क्रू मेंबर का रेस्क्यू किया भारत आ रहे थाईलैंड के एक कार्गो जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला हुआ है। ओमान के पास चल रहे इस जहाज को प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया। थाईलैंड के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि जहाज पर मौजूद 23 में से 20 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि हमला किसने किया, इसकी जानकारी नहीं है। जहाजों पर हमलों में दो भारतीयों की मौत: मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच व्यापारी जहाजों पर हुए हमलों में दो भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति लापता है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को दी। हालांकि ये दोनों घटनाएं थाईलैंड के जहाज से अलग हैं। होर्मुज स्ट्रेट कई महीने बंद रह सकता है: ईरान के तेहरान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फोआद इजादी ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट कई महीनों तक बंद रह सकता है। उनका कहना है कि जब तक ईरान को युद्ध से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई नहीं मिलती, तब तक यह जलमार्ग बंद रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 2. सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी: 13 साल से कोमा में है बेटा सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की मंजूरी दे दी। गाजियाबाद के रहने वाले हरीश लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। देश में इस तरह का यह पहला मामला है: जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने एम्स (AIIMS) को निर्देश दिया कि हरीश के लाइफ सपोर्ट सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए। यह प्रोसेस इस तरह से की जानी चाहिए कि मरीज की गरिमा बनी रहे। पैसिव यूथेनेशिया क्या होता है: पैसिव यूथेनेशिया का मतलब होता है कि किसी गंभीर रूप से बीमार मरीज को जिंदा रखने के लिए जो बाहरी लाइफ सपोर्ट या इलाज दिया जा रहा है, उसे रोक दिया जाए या हटा लिया जाए, ताकि मरीज की प्राकृतिक रूप से मौत हो सके। पूरी खबर पढ़ें… 3. देशभर में LPG की किल्लत, एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें: अयोध्या में राम रसोई बंद अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत हो रही है। यूपी में गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर लंबी लाइनें लगी हैं। बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। अयोध्या में राम रसोई को बंद कर दिया गया है। 8 साल में पहला मौका है जब राम रसोई बंद की गई है। कॉमर्शियल सिलेंडर सलाई पर रोक, होटलों में संकट: दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक से होटलों और रेस्टोरेंट्स में खाना नहीं बन पा रहा है। घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी 2.5 दिन में ही होगी: इस बीच देश में रसोई गैस (LPG) की कमी की खबरों को सरकार ने फेक बताया। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि देश में एलपीजी की डिलीवरी साइकल अभी भी 2.5 दिन ही बना हुआ है। यानी बुक करने के बाद ढाई दिन में गैस घर आएगी। सीएम योगी ने यूपी में सभी जिलों के डीएम और एसपी को निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गैस की किल्लत को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… 4. जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार देर शाम फायरिंग की कोशिश की गई है। अधिकारियों के मुताबिक अब्दुल्ला ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। पूर्व CM के पीछे-पीछे चल रहा था आरोपी: आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है। वह फारूक के पीछे ही चल रहा था। अचानक उसने जेब से बंदूक निकाली और फारूक के कान के नीचे ले आया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 5. स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज: शाह बोले- आंख मारने वाले सवाल उठा रहे लोकसभा में बुधवार को स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने वाला अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया। गृह मंत्री अमित शाह ने 56 मिनट तक प्रस्ताव पर सरकार की तरफ से जवाब दिया। शाह के भाषण की बड़ी बातें… राहुल के भाषण की बड़ी बातें… पूरी खबर पढ़ें… 6. IPL 2026: 20 मैच का शेड्यूल जारी: 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH का ओपनिंग मैच IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया है। ओपनिंग मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। पहला मैच वहां, जहां भगदड़ हुई थी: यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इसी मैदान में पिछले साल 4 जून को RCB के पहले टाइटल जीतने के बाद हुई विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई थी और इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। 16 दिन में 4 डबल हेडर होंगे: IPL 2026 के पहले फेज में 16 दिन में 20 मैच खेले जाएंगे। इनमें 4 डबल हेडर शामिल हैं। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में अपना पहला मैच खेलेगी। पूरी खबर पढ़ें… 7. एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट का लैंडिंग के दौरान पहिया निकला: नोज गियर टूटा थाईलैंड में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट बुधवार दोपहर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। विमान के रनवे पर उतरते ही उसका नोज गियर टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया। फ्लाइट हैदराबाद से फुकेट जा रही थी। सभी 133 पैसेंजर्स सुरक्षित: थाई अखबार द नेशन के मुताबिक घटना के बाद कुछ समय के लिए रनवे बंद करना पड़ा, हालांकि विमान में सवार सभी 133 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… 8. PM ने तमिलनाडु में कहा- वेस्ट एशिया मामले ने सबपर असर डाला, पैनिक होने की जरूरत नहीं तमिलनाडु में रैली में पीएम ने कहा कि वेस्ट एशिया ने सभी पर असर डाला है। हम इंडिया फर्स्ट की पॉलिसी पर भरोसा करते हैं। पैनिक होने की और अफवाहों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद पीएम केरल भी गए। PM के भाषण की मुख्य बातें… पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में होटल में फायरिंग: जम्मू में शादी समारोह में गए थे, डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे; आरोपी पकड़ाया (पढ़ें पूरी खबर) 2. राजस्थान: घरेलू गैस-सिलेंडर की किल्लत, सर्वर ठप होने से ऑनलाइन-बुकिंग बंद: फूड डिपार्टमेंट के अफसरों की छुट्टी कैंसिल (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव तैयार: लोकसभा के 120, राज्यसभा के 60 सांसदों ने दस्तखत किए, कल संसद में पेश किया जा सकता है (पढ़ें पूरी खबर) 4. NCERT विवाद: विवादित चैप्टर बनाने वाली टीम के खिलाफ निर्देश: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- प्रो. मिशेल को बैन करे केंद्र, ‘करप्शन इन ज्यूडिशियरी’ लिखा था (पढ़ें पूरी खबर) 5. क्राइम: हनीमून मनाकर दुबई से लौटा नौसैनिक गिरफ्तार: आगरा में 22 दिन पहले हुई थी शादी, पाकिस्तान को भेजी युद्धपोतों की तस्वीरें (पढ़ें पूरी खबर) 6. नेशनल: महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी: केरल पुलिस से मांगी सुरक्षा, पिता से बताया खतरा; डायरेक्टर बोले- ये लव जिहाद (पढ़ें पूरी खबर) 7. इंटरनेशनल: ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, फिर कैसे जंग लड़ रहा: 7 टुकड़ों में ताकत बांट रखी; हर पद के लिए 4 उत्तराधिकारी पहले से तय (पढ़ें पूरी खबर) 8. क्रिकेट: टी–20 वर्ल्डकप के बाद ICC की पहली रैंकिंग: अभिषेक नंबर–1, ईशान किशन नंबर–2 बैटर; हाईएस्ट विकेट टेकर वरुण पहले स्थान से फिसले (पढ़ें पूरी खबर) 9. बिजनेस: रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत: रिलायंस-IOC ने बुकिंग की, ईरान जंग के बीच सप्लाई बंद होने के बाद फैसला (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… शव ले जा रही एंबुलेंस में झटका लगा, महिला हुई जिंदा यूपी के पीलीभीत की एक महिला को बरेली के डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। घर ले जाते समय एंबुलेंस गड्ढे से उछली, तो महिला के शरीर में हलचल हुई और सांसें चलने लगीं। अस्पताल में 13 दिन इलाज के बाद वह स्वस्थ घर लौट आई। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- 12 दिन में अमेरिका को कितनी चोट पहुंचा चुका ईरान; 17 ठिकाने डैमेज किए, 8 सैनिक मारे, रोजाना 18 हजार करोड़ खर्च 2. ‘हॉस्टल के पास मिसाइलें गिरीं, पता नहीं बचूंगी या नहीं’: तेहरान में हर तरफ बारूद, मिडिल ईस्ट में फंसे 90 लाख भारतीयों को बचाना चुनौती 3. भास्कर एक्सप्लेनर- मार्च में गर्मी ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा: 14 शहरों में 40 डिग्री के पार क्यों पहुंचा पारा; अप्रैल-मई में कैसी गर्मी पड़ेगी 4. बॉलीवुड क्राइम फाइल्स- एक्टर कमल सदाना के पिता ने हत्याकांड को अंजाम दिया: नशे में थे, बेटी के मुस्लिम लड़के से अफेयर से नाखुश थे 5. जरूरत की खबर- रिंगवर्म क्या है: क्या यह संक्रामक हो सकता है, डॉक्टर से जानें फैलने का कारण, लक्षण और इलाज; 9 गलतियां न करें 6. रिलेशनशिप एडवाइज- हसबैंड मेरे हर इमोशन को ‘ट्रॉमा’ कहते हैं: गले लगाने, प्यार जताने की बजाय लेक्चर देने लगते हैं, मैं क्या करूं? 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को बिजनेस में बहुत फायदा मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को प्रभावशाली लोगों से मदद मिलेगी। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…