ब्रजेश पाठक के घर BJP कोर कमेटी की बैठक शुरू:9 साल में पहली बार ऐसा हो रहा; योगी अभी नोएडा से नहीं लौटे हैं

यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के लखनऊ आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। सीएम योगी आज नोएडा के दौरे पर थे। वहां से लखनऊ अभी तक लौटे नहीं हैं। उनकी गैर मौजूदगी में बैठक हो रही है। योगी के आने के बाद सभी सदस्य मुख्यमंत्री आवास जा सकते हैं। बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद हैं। योगी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है, जब किसी डिप्टी सीएम के यहां कमेटी की बैठक हो रही है। इससे पहले हमेशा सीएम के 5 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास या भाजपा प्रदेश मुख्यालय में ही कोर कमेटी की बैठक होती रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर कभी कोर कमेटी की बैठक नहीं हुई है। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार सीएम योगी आदित्यनाथ, संघ के पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबोले, कृष्णगोपाल सहित अन्य मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम आवास पर समन्वय बैठक के बाद केशव के सरकारी आवास पर पर भोजन किया था। 2 फोटो देखिए… ब्रजेश पाठक के घर में तैयार होगा रोडमैप कोर कमेटी बैठक से जुड़े अपडेट्स नीचे ब्लॉग में पढ़िए…