यूपी में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन:गोरखपुर में DM बोले- पैनिक न हों, तेल पर्याप्त; 4 गुना तक बिक्री बढ़ी

यूपी के कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर इन दिनों अचानक 4 गुना भीड़ बढ़ गई। बुधवार रात भीड़ बढ़ी तो गोरखपुर में DM खुद पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए। DM दीपक मीणा ने लोगों से अपील की- पर्याप्त तेल है। पैनिक न हों। सामान्य दिनों की तरह की डीजल-पेट्रोल लें। बुधवार को पहले गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्र में लाइन लगनी शुरू हुई। देर रात तक शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लग गई। इस स्थिति को देखकर DM और SSP डॉ. कौस्तुभ भी ग्राउंड पर उतरे। लोगों से अपील की है कि अफवाह न फैलाएं, अफवाहों में न आएं। सामान्य दिनों की तरह ही सभी लोग डीजल और पेट्रोल लेते रहे। लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है। गोंडा में देर रात तक पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ रही। किसान डीजल लेने के लिए लंबी लाइन में खड़े दिखे। किसान जोताई और सरसों वगैरह की मडाई के लिए डीजल लेने पहुंच रहे हैं। साथ ही किसानों को ये भी डर है कि डीजल खत्म हो जाएगा तो आने वाले दिनों में गेहूं की मडाई और धान के लिए जोताई में दिक्कत होगी। इधर पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि उनकी समझ में भी नहीं आया कि आखिर अचानक भीड़ क्यों बढ़ गई। पेट्रोल पंप मालिकों ने कहा- अचानक 3 से 4 गुना भीड़ बढ़ गई है। 3 तस्वीरें देखिए- पेट्रोल-डीजल को लेकर पंपों पर क्या हालात हैं, जानने के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…