यूपी के बांदा में बुधवार रात 2 बजे दो ट्रेलरों की आपस में टक्कर हो गई। हाईवे पर आमने-सामने से हुई टक्कर के बाद ट्रेलरों में आग लग गई। 3 लोग जिंदा जल गए। एक युवक झुलस गया। आग इतनी भीषण थी कि लपटें 15 फीट ऊंचाई तक उठीं। जो 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू किया। बताया कि तेज रफ्तार और अंधेरे की वजह से हादसा हुआ। दोनों ट्रेलरों के दरवाजे लॉक हो गए थे। ड्राइवर और खलासी अंदर ही फंस गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वाहनों में फंसे शवों को पॉलिथीन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घायल का इलाज चल रहा है। घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बांदा-झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटौंध थाना क्षेत्र की है। भयावह हादसे की तस्वीरें देखिए…
एक ट्रेलर में गिट्टी भरी थी, दूसरा खाली था बांदा-झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटौंध रेलवे क्रॉसिंग के पास जोरदार हादसा हुआ। एक ट्रेलर कबरई से गिट्टी लेकर आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रेलर खाली था। हादसे में दोनों ड्राइवर और एक खलासी जिंदा जल गए, जबकि एक खलासी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की सूचना मिलते ही मटौंध थाना निरीक्षक दीपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन भीषण आग के कारण काफी देर तक बचाव कार्य प्रभावित रहा। हादसे के बाद करीब 2 घंटे तक हाईवे पर जाम के हालात बने। मृतकों की पहचान सुल्तानपुर निवासी सुरेश पांडेय (55), आजमगढ़ के अहिरौला निवासी सूरज नाथ (50) और शनि (30) के रूप में हुई है। घायल की पहचान अभिषेक पुत्र रवेंद्र कुमार (23) के रूप में हुई। घायल ने बताई हादसे की पूरी कहानी… घायल अभिषेक ने बताया- मैं ट्रेलर से गिट्टी लेकर जा रहा था। रेलवे क्रॉसिंग के पहले अंधेरा था। तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से टक्कर हो गई। ट्रेलर की तेज लाइट के कारण सामने कुछ नहीं दिखाई दिया। दोनों गाड़ियों में आग लग गई। मैं ट्रेलर के पिछले हिस्से में था, इसलिए नीचे कूदकर दूर हो गया और बच गया। ड्राइवर अंदर ही फंसा रह गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी डीएसपी सिटी मेविस टाक ने बताया- बांदा-झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रेलरों की टक्कर में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। मृतकों में दो ड्राइवर और एक खलासी है। दूसरे ट्रेलर के घायल खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ट्रेलरों के नंबरों के आधार पर वाहन मालिकों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ———————————————————- ये खबर भी पढ़िए… बच्ची की लाश कनस्तर में ठूंसी, आटे की बोरी रखी:आगरा में गला काटकर हत्या, किराएदार के कमरे में मिला शव; मां बेहोश
आगरा में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात करीब 8 बजे किराएदार के कमरे में रखे एक कनस्तर से बच्ची की लाश मिली। ऊपर आटे की बोरी रखी हुई थी। वारदात के बाद से किराएदार फरार है। पुलिस को शक है कि उसी ने हत्या की है। बच्ची मंगलवार दोपहर 2 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। 30 घंटे बाद पुलिस ने उसका शव बरामद किया। बेटी की लाश देखकर मां बेहोश हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया। पूरी खबर पढ़िए…