यूपी के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल को लेकर मारामारी मची है। पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग गाड़ियों के साथ ड्रम, गैलन, बोतल और बड़े-बड़े डिब्बों में भी पेट्रोल-डीजल भरवा रहे। देवरिया में एक युवक ट्रॉली में कई भगोने लादकर पेट्रोल पंप पहुंचा और उनमें तेल भरवाकर ले गया। सिद्धार्थनगर में पेट्रोल भरवाने को लेकर मारपीट तक हो गई। VIDEO में देखिए यूपी के पेट्रोल पंपों पर क्यों मचा हाहाकार…