यूपी के चर्चित IPS अफसर केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की आज शादी है। संभल SP केके बिश्नोई दूल्हा बनकर घोड़ी पर सवार हो गए हैं। उन्होंने शेरवानी पहनी हुई है। काला चश्मा लगाकर हाथ में तलवार लेकर बिश्नोई मंदिर गए। रास्ते में ढोल-नगाड़ों की धुन पर घर की महिलाएं डांस करती रहीं। मंदिर में पूजा के बाद केके बिश्नोई बारात लेकर राजस्थान के बाड़मेर से जोधपुर के लिए निकल गए। वहां बरेली SP अंशिका वर्मा से शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की थीम कृष्णांशिका (The krishnAnshika) रखी गई है। इससे पहले, शनिवार देर रात केके बिश्नोई की मेहंदी सेरेमनी बाड़मेर में और अंशिका की जोधपुर में हुई। केके बिश्नोई राजस्थानी गानों पर दोस्तों के साथ डांस करते नजर आए। उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। 27 मार्च को हुई हल्दी सेरमनी के दौरान बिश्नोई ने बुआ से शगुन में 5 रुपए मांगे। बुआ ने उन्हें 5 रुपए का नोट निकालकर दिया। इसके बाद बिश्नोई ने उन्हें 500 रुपए लौटाए। तस्वीरें देखिए- केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…