मेरठ में सूरजमल की प्रतिमा अनावरण समारोह में हंगामा हो गया। महाराज सूरजमल की प्रतिमा की फाउंडेशन वॉल से जाट शब्द हटाने पर लोग भड़क गए। बिरादरी के लोग धरने पर बैठकर हंगामा करने लगे। मामले पर नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल ने सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने मंच से कहा- पुलिस ने जाट शब्द हटा दिया। वो तो बालियान जी अपने आप बात करेंगे, नहीं तो आपके योगी जी को ही हटवा देंगे। लोगों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन जान बूझकर हमारे समाज को नकार रहा है। हमारे महाराजा श्री का अपमान किया जा रहा है। इसलिए इरादतन प्रतिमा के नीचे जो जाट शब्द लिखा था, उसको रातों-रात हटवाया गया। हम इस तरह अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। हालांकि ये हंगामा कार्यक्रम खत्म होने के बाद हुआ। भगवंत सिंह मान समेत तमाम नेता वापस जा चुके थे। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह और राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनिवाल सकौती के हितकारी इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्हें महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण करना था। जैसे ही भगवंत मान प्रतिमा का अनावरण करने जाने लगे, तभी भीड़ टूट पड़ी। इससे भगवंत मान आगे नहीं बढ़ पाए। वह बिना अनावरण के ही वापस लौटे। भगवंत मान के जाने के बाद मुजफ़फरनगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा नेता संजीव बालियान ने महाराज सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया। संसद में यूपी समेत 5 राज्यों से हजारों लोग पहुंचे। NH-58 पर ट्रैक्टरों पर लोग ढोल-नगाड़े बजाते हुए चलते रहे। पीछे गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। 2000 से अधिक ट्रैक्टरों से लोग पहुंचे। पंडाल में लगाई गईं 10 हजार कुर्सियां फुल हो गईं। काफी संख्या में लोग बाहर खड़े रहे। तस्वीरें देखिए…
मेरठ में इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए
मेरठ में इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए