यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा रविवार रात शादी के बंधन में बंध गए। अंशिका केके बिश्नोई को वरमाला पहनाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ीं, वो पहले पीछे हटे फिर घुटनों पर बैठकर माला पहन ली। इसके बाद जब बिश्नोई वरमाला पहनाने लगे, तो अंशिका ने सिर झुका लिया। इस दौरान बैकग्राउंड में कैलाश खेर का गाना- ‘ओ री सखी मंगल गाओ री’… बजता रहा। इसके बाद दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। फिर बिश्नोई, अंशिका का हाथ थामे ही मंच से उतरे। पहले रेंज रोवर, फिर घोड़ी से बारात लेकर पहुंचे IPS बिश्नोई
IPS केके बिश्नोई बारात में शामिल होने रेंज रोवर कार से कुछ दूर गए। फिर घोड़ी पर सवार हुए। इस दौरान रास्ते भर बारातियों ने डांस किया। बिश्नोई के पिता सुजाना राम बिश्नोई भी बारातियों के साथ जमकर नाचे। इसके बाद बारात जोधपुर के अजीत भवन पहुंची, जहां द्वारचार हुआ। इससे पहले बाड़मेर में केके बिश्नोई दोपहर 12 बजे सज-धज कर अपने घर से बाहर निकले। उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहन रखी थी। बहन ने मिठाई खिलाई। हाथ में तलवार, काला चश्मा लगाकर बिश्नोई स्वैग के साथ घोड़ी पर बैठे। मंदिर गए और पूजा की। रास्ते में ढोल-नगाड़ों की धुन पर घर की महिलाएं डांस करती रहीं। फिर बारात बाड़मेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई। शाम करीब 6 बजे बिश्नोई बारात लेकर राजस्थान के बाड़मेर से 200 किलोमीटर दूर जोधपुर पहुंचे। शादी की थीम कृष्णांशिका (The krishnAnshika) रखी गई। तस्वीरें देखिए- IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…