बुलंदशहर में ट्रांसजेंडर ने एक युवक की उसी के तीन दोस्तों से हत्या करवा दी। युवक को फोन करके बुलाया। पहले शराब पिलाई, फिर लाठी-डंडे और लात-घूंसे से पीट-पीटकर मार डाला। पहचान छिपाने के लिए ईंट से सिर कूचकर शव को जंगल में दफना दिया। घटना मंगलवार रात की है। 24 घंटे में पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए ट्रांसजेंडर समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का एक सीसीटीवी भी बरामद हुआ है, जिसमें हत्या से एक रात पहले युवक को उसके एक हत्यारोपी दोस्त के साथ रेलवे लाइन के किनारे घूमते देखा गया है। पुलिस ने बताया- युवक का ट्रांसजेंडर के साथ अफेयर चल रहा था। युवक के दोस्त का भी ट्रांसजेंडर के साथ अफेयर था। यह बात पता चलते ही युवक ने विरोध करना शुरू कर दिया। युवक से पीछा छुड़ाने के लिए ही ट्रांसजेंडर ने उसके तीनों दोस्तों से हत्या करवा दी। युवक के लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को बरामद करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर सिकंदराबाद के बिलसूरी गांव निवासी साक्षर कौशिक (24) का शव जंगल से बरामद हुआ था। ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका (30) ने 3 दोस्तों देवेश, (25) दीपक, (23) शुभम (26) के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिसन ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ट्रांसजेंडर अमन को कड़ी सेक्योरिटी में सबसे अलग बैरक में रखा गया है। उसे किसी से मिलने की परमिशन नहीं है। साक्षर कौशिक की डेढ़ साल पहले शिवानी से शादी हुई थी। उनका अभी कोई बच्चा नहीं हुआ था। पिता संजीव कौशिक ड्राईक्लीन की दुकान चलाते हैं। देवेश साक्षर का पड़ोसी है। दीपक और शुभम भी बिलसुरी गांव के ही रहने वाले हैं। ट्रांसजेंडर अमन आवास-विकास का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, साक्षर कौशिक और उसके दीपक का अमन से अफेयर था। साक्षर अमन उर्फ आवंतिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दीपक से अमन ने बात की और साक्षर की हत्या की साजिश रची गई। दोस्त देवेश 30 मार्च को उसके घर पहुंचा और उसे अपने साथ ले गया था। देवीपुरा के एक सीसीटीवी कैमरे में करीब 10:48 बजे दोनों साथ जाते हुए भी कैद हुए हैं। इसके बाद साक्षर घर नहीं लौटा। मंगलवार को साक्षर के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने देवेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने कबूल किया जुर्म पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या कर शव को जमीन में गाड़ने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दो दोस्तों दीपक और शुभम के साथ मिलकर चंदेरु गांव स्थित बाग में शराब पार्टी की थी। पार्टी के दौरान साक्षर से विवाद हो गया, जिसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव को जमीन में दबा दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मौके पर पहुंचकर खुदाई कर शव को बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही नगर और सिकंदराबाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि शव गलने लगा था, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला दिया। पहली नजर में गुमशुदगी लग रही थी। धीरे-धीरे इश्क, शक और साजिश की परतें खुलती चली गई। दोस्ती के भरोसे घर से निकला युवक, उसी दोस्त के साथियों के हाथों मौत के घाट उतार दिया गया। इस पूरे मामले में ट्रांसजेंडर से जुड़े रिश्तों का एंगल सामने आने के बाद केस और भी चर्चा में आ गया है। मां के बयान से खुली हत्या की परतें पुलिस ने जब देवेश और उसके परिवार से सख्ती से पूछताछ की, तो मां के बयान और बेटे की कहानी में फर्क सामने आया। यहीं से जांच की दिशा बदल गई। गहराई से पूछताछ करने पर सामने आया कि साक्षर की हत्या पहले ही कर दी गई थी। पुलिस ने शक के आधार पर देवेश समेत अन्य साथियों को हिरासत में लिया और पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हो गया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया केस दर्ज किया आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अमन वहां पहले से मौजूद दीपक और शुभम के साथ मिलकर चारों ने साक्षर की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को पास के ही एक बगीचे में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। जांच के दौरान शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि अमन नाम के एक ट्रांसजेंडर से साक्षर और दीपक दोनों के संबंध थे। अमन साक्षर से पीछा छुड़ाना चाहता था, इसी बात को लेकर उसने दीपक से बात की और फिर चारों ने मिलकर हत्या की योजना बना डाली। सभी आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया है।
—————————— ये खबर भी पढ़िए… चोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे:गोंडा स्टेशन पर आरोपी हिरासत से भागा, सिपाही पकड़ने दौड़ा तो ट्रेन की चपेट में आया
यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत से भाग रहे चोर को पकड़ने की कोशिश में GRP सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा खाल के सहारे लटका है। घटना मंगलवार रात 12 बजे की है। जख्मी होने के बाद भी सिपाही आकाश सिंह (29) ने चोर सुनील कुमार (35) को पकड़ लिया। चीख-पुकार सुनकर जीआरपी स्टेशन से पुलिसवाले आ गए। उन्होंने चोर को दबोच लिया। पढ़ें पूरी खबर…
—————————— ये खबर भी पढ़िए… चोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे:गोंडा स्टेशन पर आरोपी हिरासत से भागा, सिपाही पकड़ने दौड़ा तो ट्रेन की चपेट में आया
यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत से भाग रहे चोर को पकड़ने की कोशिश में GRP सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा खाल के सहारे लटका है। घटना मंगलवार रात 12 बजे की है। जख्मी होने के बाद भी सिपाही आकाश सिंह (29) ने चोर सुनील कुमार (35) को पकड़ लिया। चीख-पुकार सुनकर जीआरपी स्टेशन से पुलिसवाले आ गए। उन्होंने चोर को दबोच लिया। पढ़ें पूरी खबर…