ड्रोन वीडियो में देखिए अब कैसी दिख रही दालमंडी:वाराणसी में काशी विश्वानाथ मंदिर जाने के लिए सड़क चौड़ीकरण के लिए हो रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

वाराणसी की सबसे प्राचीन दालमंडी इन दिनों सूनसान हो चुकी है। यह शहर की सबसे बड़ी बाजार मानी जाती है जहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं लेकिन अभी यह दयनीय स्थिति में है। यहां की सड़कों पर इन दिनों चारों तरफ मलबा ही मलबा दिखाई दे रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए यहां चिह्नित दुकानों व मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। यही कारण है कि यहां सड़क पर चारों तरफ ईंट पत्थर बिखरे पड़े हैं। अधिकांश दुकानें बंद हैं और लोग अपनी दुकानों व मकानों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। कहीं बुलडोजर दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रहा है तो कहीं मजदूरी छेनी हथौड़े से मकानों को तोड़ते दिख रहे हैं। …यहां मौजूदा समय में दालमंडी कैसी दिख रही है देखें ड्रोन वीडियो में। देखें ड्रोन कैमरे से ली गई ये तीन तस्वीरें