ससुर ने बहू को घसीट-घसीटकर पीटा, प्राइवेट पार्ट पर मारा:कानपुर में पीड़िता बोली- कपड़े तक फट गए, 2 बीघा जमीन और 20 लाख मांग रहे

कानपुर में रेलवे से रिटायर्ड ससुर ने दहेज की मांग को लेकर बहू को घर से सड़क तक घसीट-घसीटकर पीटा। बहू ने बताया कि वह जान बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन ससुर उसे लगातार मारता रहा। महिला की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, पीड़िता का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कह रही है कि मेरे ससुरालवालों ने मुझे घर में कैद कर रखा है। ससुराल वाले मुझे जान से मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। ससुर ने मुझे गालियां दीं, मेरे कपड़े फाड़ दिए और प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। ससुर ने बाल पकड़कर उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। इसके बावजूद ससुरालवालों ने उसका इलाज नहीं कराया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूरा मामला चकेरी के आनंद नगर इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… 2 बीघा जमीन और 20 लाख रुपए की डिमांड
मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली युवती की शादी साल 2020 में कानपुर के आनंद नगर के रहने वाले सुशील दुबे के बेटे हिमांशु दुबे से हुई थी। सुशील दुबे रेलवे में बाबू के पद से रिटायर हैं, जबकि हिमांशु एक जूता कंपनी में आईटी मैनेजर है। पीड़िता का कहना है कि ससुर सुशील दुबे, जेठ अभिषेक, जेठानी श्रुति और सास रमा दहेज को लेकर आए दिन झगड़ा करते हैं। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष 2 बीघा जमीन और 20 लाख रुपए की मांग कर रहा है। मायके से पहुंचते ही मारपीट करने लगा ससुर
पीड़िता के मुताबिक, वह अपने मायके में थी। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपने भाई-भाभी के साथ ससुराल पहुंची। घर का दरवाजा खटखटाकर जैसे ही वह अंदर गई, उसे देखते ही ससुर सुशील दुबे गुस्से में आ गए। ससुर ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता की भाभी और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन ससुर ने उन्हें भी धमकाया कि जो भी बीच में आएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान घर पर महिला के पति भी मौजूद नहीं थे। बाल पकड़कर सड़क घसीट लाया ससुर पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने उसे जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। इसके बाद बाल पकड़कर उसे सड़क तक घसीटा गया। मारपीट में उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। महिला ने बताया कि उसकी 5 साल की बेटी है। ससुर और बाकी ससुराल वाले उसकी हत्या की साजिश कर रहे हैं। उसे घर में कैद रखा गया। उसने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर सुरक्षा की मांग की। पति ने बताया- चौथी के दूसरे दिन कोरोना के चलते लॉकडाउन लग गया था। इसके बाद जून और जुलाई में मेरी पत्नी ने 15 बार फांसी लगाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसी डर के चलते मैंने तलाक के लिए कोर्ट में अपील की। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। 5 साल बाद 10 अप्रैल को पत्नी दोबारा अपने भाई और भाभी प्रीति पांडेय के साथ घर पहुंची। इस दौरान मेरे पिता घर पर अकेले थे। इसी का फायदा उठाकर पत्नी ने पिता से कहासुनी की। इसके बाद पिता ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानी नहीं और मारपीट करने लगी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया- दोनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। …………………… ये खबर भी पढ़ें… जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा:घर में 500 के नोटों के बंडल जले मिले थे; आज सुप्रीम कोर्ट की जांच समिति के सामने पेश होना था इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को इस्तीफा भेज दिया है। 14 मार्च 2025 को उनके दिल्ली स्थित सरकारी घर में आग लगने के दौरान 500-500 के नोटों के बंडल जले मिले थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर…