थ्रेशर से कटा छात्र, बॉडी से बाहर दिल धड़कता रहा:मैनपुरी में पिता के सामने पिसकर हडि्डयां चूरा बन गईं, गठरी में बांधना पड़ा शव

मैनपुरी में मड़ाई के दौरान थ्रेसिंग मशीन में युवक गिर गया। थ्रेसर से कटकर उसकी मौत हो गई। युवक का शव आधे घंटे तक उसमें फंसा रहा। इस दौरान ब्लेड में फंसकर उसका दिल धड़कता रहा। शव के कई टुकड़े हो गए थे। बाहर निकालते समय समझ नहीं आ रहा था कि शरीर का कौन सा हिस्सा कहां है। निकालने के बाद शव को गठरी में बांधना पड़ा। खेत में गेहूं लगाते समय अचानक युवक का संतुलन बिगड़ गया था, जिससे वह थ्रेसर में जा गिरा। अंदर फंसने की वजह से शरीर के कई टुकड़े हो गए। युवक की मौत उसके पिता की आंखों के सामने हुई। पिता ने बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। पिता बेटे को गेहूं मड़ाई में हाथ बटाने के लिए अपने साथ ले आए थे। हादसा रविवार की दोपहर औंछा थाना क्षेत्र में हुआ। पहले हादसे के बाद की 3 तस्वीरें देखिए…
मामले को विस्तार से जानते हैं…
नगला आशा गांव में सत्यदेव अपनी पत्नी पिंकी, बेटे शिवम (18), बेटी नेहा (16) और छोटे बेटे उज्वल (14) के साथ रहते हैं। वह खेती किसानी करके अपना परिवार चलाते हैं। रविवार की दोपहर 3 बजे सत्यदेव बड़े बेटे शिवम को गेहूं की मड़ाई के लिए खेत ले गए। साथ में शिवम की मां और छोटे भाई-बहन भी थे। मड़ाई के दौरान शिवम थ्रेसर में गेहूं लगा रहा था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। वह थ्रेसर के अंदर जा गिरा। सत्यदेव और आसपास मौजूद लोग शिवम को बचाने दौड़े, लेकिन तब तक वह थ्रेसर में फंस चुका था। इसके बाद लोगों ने दौड़कर ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन को बंद करने की कोशिश की। हालांकि, तब तक वह पूरी तरह उसकी चपेट में आ चुका था। उसके कई टुकड़े हो चुके थे। थ्रेसर में आधे घंटे तक धड़कता रहा दिल
उसका शरीर थ्रेसर की ब्लेड में फंस गया। करीब आधे घंटे तक शिवम का दिल कटर मशीन में उलझा हुआ धड़कता रहा। काफी मशक्कत के बाद थ्रेसर का ऊपरी हिस्सा खोलकर उसे निकाला गया। शव निकालते समय लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि कौन सा हिस्सा कहां है। शव इस तरीके से क्षत-विक्षत हो गया था कि उसे गठरी में बांधना पड़ा। क्षत-विक्षत शव से लिपटकर रोते रहे ताऊ शिवम के ताऊ उसके क्षत-विक्षत शव से लिपटकर रोते रहे और कहते रहे मेरा लल्ला कहां गया। शिवम के ताऊ बदहवास हालत में बार-बार भागकर थ्रेशर की ओर जाते रहे। वहां मौजूद लोग उन्हें पकड़ते रहे। बताया जा रहा है कि शिवम अपने ताऊ सुभाष के बहुत करीब था। वह उसे बहुत मानते थे। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार
सूचना पर औंछा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह के अनुसार, परिजन पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते हैं। फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। ————————— ये खबर भी पढ़िए… मिर्जापुर में वकील की हत्या करने वाले का एनकाउंटर, दोनों पैर में गोली लगी, पुलिसवाले टांगकर ले गए
मिर्जापुर में सीनियर वकील राजीव सिंह की हत्या करने वाले 50 हजार के इनामी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने शनिवार रात एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिसकर्मी उसे कंधे पर टांगकर गाड़ी तक ले गए, फिर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़ें पूरी खबर…