योगी सरकार ने रविवार को प्रदेश के 44 एडिशनल एसपी के तबादले कर दिए। इनमें 33 ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी से एडिशनल एसपी बनाया गया था। अभय मिश्रा को विजिलेंस से नोएडा भेजा गया है। स्वतंत्र सिंह को प्रमोशन के बाद नोएडा में ही तैनाती दी गई है। तनु उपाध्याय को कानपुर में 37वीं वाहिनी पीएसी में उप सेनानायक बनाया गया है। वे अभी तक इसी वाहिनी में सहायक सेनानायक थीं। 2025 में इंफोसिस फाउंडेशन की फाउंडर और भाजपा से राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति से महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर उनका इंटरव्यू किया था। श्रेष्ठा ठाकुर को एटीएस लखनऊ में एएसपी बनाया बागपत की एएसपी और लेडी सिंघम के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ठाकुर एटीएस लखनऊ का एएसपी बनाया गया है। श्रेष्ठा मूलत: उन्नाव की रहने वाली हैं। उन्होंने 2012 में यूपीपीएससी परीक्षा पास की थी। पहली बार 2017 में चर्चा में आईं। उस वक्त बुलंदशहर में सीओ थीं। चालान काटने को लेकर उनकी एक पार्टी के कार्यकर्ता से बीच सड़क बहस हुई थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। बाद में उनका ट्रांसफर नेपाल बॉर्डर के पास बहराइच जिले में कर दिया गया था। स्नेहा तिवारी बनीं अपर पुलिस उपायुक्त कानपुर स्नेहा तिवारी को कानपुर नगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से मिर्जापुर जिले के चुनार की रहने वाली हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने वाराणसी के सदर और दशाश्वमेध सर्किल से अपनी पहली पोस्टिंग शुरू की थी। इसके बाद उनका स्थानांतरण झांसी में हुआ और फिर वह चंदौली जनपद में तैनात रहीं। चंदौली में वह सकलडीहा क्षेत्र में डिप्टी एसपी के पद पर कार्यरत थीं। कुछ दिन पहले उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया था। चंदौली में ‘मिशन शक्ति’ अभियान को सफल बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए उनकी सराहना की गई। व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनके पति मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं। किसे कहां भेजा गया, पूरी लिस्ट देखिए… ये खबर भी पढ़िए… योगी बोले- लोकसभा में द्रौपदी के चीरहरण जैसा बर्ताव हुआ:सपा के पास पाप धुलने का मौका था, आधी आबादी माफ नहीं करेगी सीएम योगी ने रविवार को भाजपा और सहयोगी दलों के साथ लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर सपा-कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। योगी ने कहा- संसद में महिला सांसदों की संख्या 78 है। पीएम मोदी इसे बढ़ाना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस-सपा बैरियर बने। सपा के पास गेस्ट हाउस कांड के पाप धोने का मौका था। पूरी खबर पढ़िए…