‘मैंने तुम्हें नौकरी दी, तुम मुझे खुश करो’:प्रयागराज में नर्स बोली- डॉक्टर ने OT में मुझे पकड़ा, मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ बांधा

प्रयागराज में प्राइवेट अस्पताल की स्टाफ नर्स के साथ डॉक्टर ने OT में छेड़खानी की। OT में डॉक्टर का दोस्त भी मौजूद था। डॉक्टर ने नर्स से कहा- मैंने तुम्हें नौकरी दी है, तुम मुझे खुश नहीं कर सकती? इसके बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ बांध दिए। रेप करने की कोशिश की। नर्स का कहना है कि दोनों नशे में थे। उन्होंने जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस दौरान नर्स ने आरोपी के दोस्त को लात मारी, जिससे वह गिर गया। इसके बाद वहां से भागकर अपने आप को बचाया। अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की और पुलिस में शिकायत न करने का दबाव बनाया। वहीं नर्स की शिकायत पर MBBS डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है।
अब पढ़िए पूरा मामला पीड़िता ने बताया- मैं एक प्राइवेट अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी करती थी। मैंने पहले यहां 5 महीने काम किया था। सितंबर 2025 में B.Sc Nursing (4th Year) की परीक्षा के कारण मैंने नौकरी छोड़ दी थी। नवंबर 2025 में फिर से नौकरी के लिए डॉ. शेखर चौधरी से संपर्क किया, लेकिन पद खाली न होने के कारण उन्होंने बाद में सूचना देने की बात कही। इसके बाद 9 मार्च 2026 को मेरी बात MBBS डॉ. मनीष केशरी से हुई, जिन्होंने मुझे नौकरी पर रखा और 15 मार्च 2026 को जॉइन करने को कहा। मैंने तुम्हें नौकरी दी है, तुम मुझे खुश नहीं कर सकती
20 मार्च को रात लगभग 9:30 बजे डॉ. मनीष केशरी ने गार्ड के माध्यम से मुझे अस्पताल गेट पर बुलाया और अपनी कार में बैठाया। मुझे लगा कि अस्प्ताल के काम को लेकर बुलाया होगा, लेकिन वे मुझे संगम के सुनसान स्थान पर ले गए और मेरे साथ जबरन अश्लील हरकतें करने लगे। मेरे विरोध करने पर उन्होंने कहा कि मैंने तुम्हें नौकरी दी है, तुम मुझे खुश नहीं कर सकती?” मैंने विरोध किया और शोर मचाने और कूदने की धमकी दी, तब वे मुझे वापस अस्पताल के पास छोड़ गए और माफी मांगते हुए किसी से न बताने को कहा। दूसरी घटना: OT में बुलाकर दरवाजा बंद किया
26 मार्च की रात ड्यूटी के दौरान रात (लगभग 2-3 बजे) के दौरान गार्ड ने बताया कि मुझे O.T. में बुलाया गया है। जब मैं O.T. पहुंची, वहां डॉ. मनीष केशरी और उनका एक अज्ञात मित्र मौजूद थे। जैसे ही मैं अंदर गई, दरवाजा बंद कर दिया गया। मेरे साथ जबरदस्ती की कोशिश की गई। उसी दौरान मौका पाकर मैं भागकर बाहर आई और शोर मचाया, तब गार्ड ने मुझे बचाया। मेरा मोबाइल O.T. में ही छूट गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने का दबाव बनाया। पुलिस को सूचना न देने के लिए कहा गया। डॉ. मनीष केशरी की पत्नी भी मौके पर आईं। घर पहुंचकर मैंने अपने भाई को घटना बताई, लेकिन सामाजिक दबाव के कारण उसने चुप रहने की सलाह दी।
पीड़िता का आरोप है कि उसने अस्पताल के निदेशकों से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने अब पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 1 मई को डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी डॉक्टर मनीष केशरी को 18 अप्रैल को ही अस्पताल से निकाल दिया गया था। क्रिटिकल केयर एवं पेन मेडिसिन का स्पेशलिस्ट है मनीष
मनीष केशरी के पास MBBS, DA, DNB, FIPM की डिग्री है। क्रिटिकल केयर एवं पेन मेडिसिन के स्पेशलिस्ट हैं। इससे पहले वह सफदरजंग हॉस्पिटल नई दिल्ली के एसआर रह चुके है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी राम आसरे यादव ने बताया- नर्स की शिकायत पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा। जांच शुरू हो गई है। सीसीटीवी से भी सबूत जुटाए जा रहे हैं। डाक्टर का बयान भी दर्ज होगा। —————– यह खबर भी पढ़ें….. महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर:मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली, उम्र-45 साल, लेडीज टेलर है आरोपी मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…