यूपी के जालौन के पांच पुलिसकर्मियों की हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह 10:30 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिसकर्मी स्कॉर्पियो से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद पांचों पुलिसकर्मियों के शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे हुए थे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (KMP) पर धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ। जिस काले रंग की स्कॉर्पियो से वे जा रहे थे, वह गाड़ी हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड है। हादसे में स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। अपहरण मामले में दबिश देने गए थे दो एसआई, दो सिपाही और एक चालक शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मी जालौन के उरई कोतवाली में तैनात थे। सभी SOG टीम के साथ नूंह में एक अपहरण के मामले में दबिश देने गए थे। ड्यूटी से लौटते समय यह हादसा हो गया। मृतकों की पहचान दरोगा मोहित यादव, कन्नौज (2018), दरोगा सत्यभान, कासगंज (1990), कॉन्स्टेबल अशोक कुमार, बांदा (2018) और सर्विलांस टीम में तैनात सिपाही प्रदीप के रूप में हुई है। एक अन्य मृतक वाहन चालक बताया गया है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। एक्सीडेंट के बाद की 3 तस्वीरें… थाना प्रभारी बोले- शव अस्पताल में भेजे
तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि पांचों शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एंबुलेंस बुलाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि पांचों शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एंबुलेंस बुलाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…