आगरा में तेज बारिश, हमीरपुर-चित्रकूट में तूफान आया:कई पेड़ उखड़े; कार-बाइकें दबकर चकनाचूर; आज 45 जिलों में बरसात का अलर्ट

यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को आगरा- गाजियाबाद समेत 45 शहरों में जोरदार बारिश हुई। सबसे ज्यादा 55 मिमी बारिश देवरिया में रिकॉर्ड की गई। मंगलवार शाम हमीरपुर- चित्रकूट में 70kmph से तूफान आया। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। हमीरपुर में खेत से लौट रही एक महिला पर टीन शेड गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गाजियाबाद में भी आंधी आई। लखनऊ में सुबह बूंदाबांदी और तेज हवाओं के कारण हल्की ठंड का एहसास हुआ। आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक बारिश में भीग गए। ललितपुर में आंधी-बारिश से खुले गेहूं क्रय केंद्रों पर रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। लखीमपुर खीरी में जलभराव की स्थिति बन गई। कक्षा 1 की छात्रा मानवी सिंह ने वीडियो जारी कर जिलाधिकारी से भावुक अपील की। कहा- “हेलो डीएम अंकल, आप बहुत अच्छे हैं, मेरी सड़क बनवा दो।” मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 45 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में अयोध्या, सीतापुर और बाराबंकी में ओले गिरे, जबकि वाराणसी और कानपुर समेत 22 जिलों में तेज आंधी-बारिश गई। सबसे ज्यादा 130 मिमी बारिश संभल में रिकॉर्ड की गई। पीलीभीत में ईंट-भट्ठे की 100 फीट ऊंची चिमनी ढह गई। गाजीपुर में कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिससे एक किसान की मलबे में दबकर मौत हो गई। इससे पहले कासगंज में 2 बच्चों, औरैया में दादी-पोती, गोरखपुर में 2 युवकों और संभल में एक बच्ची की जान गई थी। मौसम की तस्वीरें- अगले एक हफ्ते तक मौसम बिगड़ा रहेगा लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी। 4 से 7 मई के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ओले भी गिर सकते हैं। अगले एक हफ्ते तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा। इस दौरान लू चलने के आसार नहीं हैं। बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…