दैनिक भास्कर एप पर यूपी का सबसे बड़ा प्रधान रेटिंग कैंपेन जारी है। प्रधानों की रेटिंग को लेकर आम जनता और जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने भी प्रधान को रेटिंग दी। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर की यह पहल जनप्रतिनिधियों को और जिम्मेदार बनाएगी। आमजन एप पर आकर सिर्फ 30 सेकंड में प्रधान का मूल्यांकन कर रहे हैं। लोगों को भी अपनी पंचायत के प्रधान का काम देखकर उन्हें रेटिंग देना चाहिए। पांच साल में प्रधान ने जो काम किया है, आप दैनिक भास्कर एप पर प्रधान का रिपोर्ट कार्ड बना रहे हैं। अपने प्रधान को रेटिंग देने के लिए यहां क्लिक करें। पूर्व डिप्टी CM ने दी रेटिंग राज्यसभा सदस्य और उप्र के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी प्रधान को रेटिंग दी। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर एप पर हो रहे सर्वेक्षण जनप्रतिनिधियों को भी सक्रिय कर रहे हैं। सर्वे और रेटिंग भी सक्रिय करने का तरीका है। इससे लोगों में चैतन्यता जागृत हुई है। लोग आपने आसपास हो रहे कार्यों की समीक्षा करने लगे हैं। मैं समझता हूं सभी लोगों को इसमें शामिल होकर अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के काम को रेटिंग देनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 21 मई तक चलेगी रेटिंग ग्राम पंचायत में रहने वाले लोगों ने दैनिक भास्कर की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह सर्वे जनप्रतिनिधियों को अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा देगा। दैनिक भास्कर के इस कैंपेन से जनप्रतिनिधियों के कार्य में पारदर्शिता आएगी। 30 अप्रैल को रेटिंग लाँच होने के बाद लोगों ने बुंदेली, ब्रज, अवधी, भोजपुरी सहित अन्य स्थानीय बोलियों में इसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिए। प्रधान और प्रधान के दावेदारों ने अपनी ग्राम पंचायतों में लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। ग्रामीण अपने जनप्रतिनिधियों को उनके काम के आधार पर रेटिंग दे रहे हैं। प्रधान रेटिंग 21 मई तक चलेगी। 29 को आएंगे परिणाम रेटिंग के परिणाम 29 को घोषित किए जाएंगे। ये रेटिंग उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि वे बिना किसी दबाव और डर के अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। मात्र 30 सेकंड में अपने प्रधान का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर सकते हैं। रेटिंग की प्रोसेस इतनी आसान बनाई गई है कि मोबाइल पर क्लिक करके ही रेटिंग पूरी कर सकेंगे। तत्काल लाइव रिजल्ट भी देखें दैनिक भास्कर एप पर नए सेगमेंट की खास बात ये है कि जैसे ही आप अपनी रेटिंग सबमिट करते हैं, उसी समय आपको अपने गांव के प्रधान को जनता द्वारा दी गई कुल औसत रेटिंग दिखाई देगी। एक क्लिक में साफ हो जाएगा कि गांव की जनता अपने प्रधान के काम से कितनी संतुष्ट है। इन 5 कामों पर दे रहे रेटिंग पंचायत के रहवासी प्रधान को 5 कामों पेयजल, सड़क, सफाई, रोजगार और शौचालय के काम पर रेटिंग दे रहे हैं। रेटिंग 1 से 5 स्टार तक की होगी। 1 स्टार यानी सबसे खराब और 5 स्टार यानी सबसे अच्छा। जो भी रहवासी रेटिंग दे रहा है, उसका नाम गोपनीय ही रहेगा। मतलब, कोई ये कभी नहीं देख पाएगा कि किस व्यक्ति ने क्या रेटिंग दी है। गोपनीय रहेगी रेटिंग