नमस्कार, पश्चिम बंगाल के नए सीएम सुवेंदु बंगाल होंगे। वह आज शपथ लेंगे। उधर, हॉर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका-ईरान के हमले में गुजरात का जहाज डूब गया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे IPL में खिलाड़ियों की हनी ट्रैपिंग के खतरे के बारे में बताएंगे… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. सुवेंदु बंगाल के CM होंगे, आज शपथ होगी; PM मोदी भी शामिल होंगे सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम होंगे। BJP विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। गृहमंत्री अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। सुवेंदु आज सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। इसमें PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे। सुवेंदु ने दो सीटें जीतीं, ममता को हराया: 56 साल के सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं। शाह के स्पीच की 2 बातें… घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे: भाजपा का वादा है कि बंगाल की जनता को कि न सिर्फ बंगाल, पूरे देश से हम एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे। ये ध्रुवीकरण का मुद्दा नहीं है। ये देश की सुरक्षा का मुद्दा है। बंगाल में भाजपा का झंडा फहराने का सपना पूरा हुआ: 370 हटी तो देश भर में कार्यकर्ताओं में खुशी थी। लेकिन कई कार्यकर्ताओं ने कहा था कि अभी भी एक कसक बची है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा का झंडा फहराना है। वो भी आज पूरा हो गया। पूरी खबर पढ़ें… 2. तमिलनाडु के CM होंगे एक्टर विजय, राज्यपाल को 118 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। एक्टर विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को 118 विधायकों का समर्थन पत्र सौंप दिया है। इनमें TVK के 107, कांग्रेस के 5 और CPI, CPI(M), VCK के 2-2 विधायक हैं। राज्यपाल ने भी विजय की पार्टी TVK को सरकार बनाने की मंजूरी दे दी है। विजय लगातार तीसरे दिन राज्यपाल से मिले: लोकभवन में विजय ने लगातार तीसरे दिन राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन राज्यपाल ने कहा कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाएं, तभी सरकार बनाने देंगे। पूरी खबर पढ़ें… 3. अमेरिका-ईरान के हमले में गुजरात का जहाज डूबा, एक भारतीय की मौत; दुबई से यमन जा रहा था हॉर्मुज स्ट्रेट में ईरान और अमेरिकी नेवी के बीच फायरिंग में गुजरात का जहाज डूब गया। हादसे में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हुई, जबकि 17 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया है। जहाज दुबई से जनरल कार्गो लेकर यमन के मुकाला बंदरगाह जा रहा था। इसी दौरान ईरान और अमेरिकी नेवी के बीच आमने-सामने फायरिंग में जहाज को भी भारी नुकसान पहुंचा। खबर से जुड़े 2 अहम अपडेट्स… UAE का दावा- ईरान ने मिसाइल और ड्रोन दागे: UAE का दावा- ईरान ने उसके खिलाफ 2 बैलिस्टिक मिसाइल और 3 ड्रोन दागे। UAE ने कहा कि सभी हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। इस हमले में 3 लोगों के घायल होने की भी खबर है। अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की: अमेरिका ने सीजफायर के बावजूद ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की। अमेरिका का कहना है कि ईरानी सेना ने उसके जंगी जहाजों को निशाना बनाया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने डील नहीं की तो आगे भी हमले होंगे। पूरी खबर पढ़ें… 4. नोएडा में पिता ने 13 साल के इकलौते बेटे की हत्या की, पकड़ा गया तो खुद गले में चाकू मारे ग्रेटर नोएडा में पिता ने अपने 13 साल के इकलौते बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर से दूर सड़क किनारे तालाब में फेंक दिया। घर आकर झूठी कहानी गढ़ दी कि बेटा लापता हो गया है।पुलिस ने जांच शुरू की और परिवार ने आसपास के CCTV खंगाले तो बेटा आखिरी बार पिता के साथ ही दिखा। आरोपी पिता पुलिस को गुमराह करता रहा। कुछ देर बाद सूचना मिली कि बच्चे का शव तालाब में मिला। पुलिस ने सख्ती की पिता ने हत्या की बात कबूली। इस दौरान उसने चाकू से खुद के गले पर वार करके सुसाइड करने की भी कोशिश की। लोगों ने चाकू छीनकर उसे पकड़ लिया। प्रॉपर्टी के झगड़े में भाइयों को फंसाना चाहता था पिता: आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि प्रॉपर्टी विवाद में भाइयों को फंसाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। घायल पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना बुधवार की कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव की है। पूरी खबर पढ़ें… 5. महिला सिपाही से सगाई टूटने पर योगी को धमकी दी, बोला- बम से उड़ा दूंगा महिला सिपाही से सगाई टूटने पर शाहजहांपुर के युवक ने सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। मंगेतर के इंजीनियर भाई को फंसाने के लिए उसने वॉट्सएप और फेसबुक पर धमकी भरा पोस्ट किया। आरोपी ने धमकी के साथ सिपाही के भाई का नंबर टैग कर दिया। प्रयागराज पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ऑनलाइन साइट से तय हुई थी शादी: पुलिस के मुताबिक, आरोपी नितेश कटियार की शादी मेट्रीमोनियल साइट के जरिए महिला सिपाही से तय हुई थी। 2022 बैच की सिपाही मऊ जिले में पोस्टेड है। उसके पिता प्रयागराज के मऊआइमा में रहते हैं। बेटी की सगाई उसके मामा के घर गाजियाबाद में हुई थी। लड़की के भाई से झगड़े के बाद उसे फंसाया: कुछ दिन बाद लड़की वालों ने यह कहकर रिश्ता तोड़ दिया कि बेटी को खुद से दूर नहीं भेजेंगे। इससे नितेश भड़क गया। लड़की के भाई से उसका विवाद हो गया। इसके बाद नितेश ने उसे फंसाने की प्लानिंग की। उसने 6 मई को योगी को जान से मारने की धमकी दी थी। पूरी खबर पढ़ें… 6. IPL में खिलाड़ियों की हनी ट्रैपिंग का खतरा, होटल, डगआउट में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक IPL में खिलाड़ियों को हनी ट्रैप और सुरक्षा खतरों से बचाने के लिए BCCI ने सख्त नियम लागू किए हैं। अब खिलाड़ियों के होटल रूम, टीम बस और डगआउट में बिना अनुमति किसी बाहरी व्यक्ति की एंट्री नहीं होगी। फ्रेंचाइजी मालिकों और सपोर्ट स्टाफ पर भी नजर रखी जाएगी। BCCI की एंटी करप्शन यूनिट (ACSU) ने रिपोर्ट में बताया कि कई मैचों के दौरान टीम के डगआउट, होटल और टीम बस में ऐसे लोग देखे गए, जिन्हें वहां रहने की अनुमति नहीं थी। वेपिंग और ई-सिगरेट पर पूरी तरह बैन: बोर्ड ने IPL से जुड़े सभी जगहों पर वेपिंग और ई-सिगरेट के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। दरअसल, वेपिंग और ई-सिगरेट भारत में पहले से ही बैन है। लेकिन रियान पराग और युजवेंद्र चहल इसका इस्तेमाल करते नजर आए थे। पूरी खबर पढ़ें… 7. नासिक TCS केस- मुख्य आरोपी निदा खान हिरासत में, यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप नासिक TCS केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया है। उस पर महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न, जबरन धर्म परिवर्तन और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप हैं। 2 मई को कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। FIR में दावा है कि वह महिलाओं को बुर्का पहनने की सलाह देती थी। केस में अब तक 9 FIR दर्ज: SIT ने इस मामले में अब तक एक महिला ऑपरेशंस मैनेजर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, TCS के नासिक ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं ने इन लोगों पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… लंबी हाइट की वजह से कंडक्टर को ड्यूटी से हटाया हैदराबाद में लंबी हाइट की वजह से बस कंडक्टर को ड्यूटी से हटा दिया गया है। दरअसल, 6 फीट 6 इंच लंबे कंडक्टर अमीन अहमद अंसारी को बस में पूरी तरह से खड़े नहीं हो पाते थे। इसी वजह से परिवहन निगम ने उनकी ड्यूटी दूसरे सेक्शन में लगा दी है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े रुके काम आगे बढ़ेंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… लंबी हाइट की वजह से कंडक्टर को ड्यूटी से हटाया हैदराबाद में लंबी हाइट की वजह से बस कंडक्टर को ड्यूटी से हटा दिया गया है। दरअसल, 6 फीट 6 इंच लंबे कंडक्टर अमीन अहमद अंसारी को बस में पूरी तरह से खड़े नहीं हो पाते थे। इसी वजह से परिवहन निगम ने उनकी ड्यूटी दूसरे सेक्शन में लगा दी है। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े रुके काम आगे बढ़ेंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…