सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने 5 मई को हुए कार्यक्रम में एक मुहावरा सुनाया। कहा, ब्राह्मण भला न वेश्या, इनमें भला न कोय। और कोई-कोई वेश्या तो भली, ब्राह्मण भला न कोय…। मतलब- ब्राह्मण वेश्याओं से ज्यादा खराब हैं। भाटी का यह वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगा, तब हंगामा मचने लगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी का असली चरित्र और घृणित चिंतन फिर उजागर हो गया है। राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि यह समाजवादी पार्टी की मानसिकता को भी दर्शाती है। अलंकार अग्निहोत्री धरने पर बैठे, पुलिस उठा ले गई भाटी के बयान पर मंगलवार शाम निलंबित पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने साथियों के साथ सपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सभी धरने पर बैठ गए। अलंकार अग्निहोत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मांग की कि राज कुमार भाटी को तत्काल पार्टी से बर्खास्त किया जाए। अंलकार ने कहा कि केवल माफी मांग लेने से मामला खत्म नहीं होगा और जब तक कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा। ब्राह्मण समाज का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस अलंकार अग्निहोत्री को घसीटते हुए जीप तक ले गई और वहां से उन्हें अपने साथ ले गई। अलंकार ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद और UGC गाइडलाइंस के विरोध में 26 जनवरी, 2026 में नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त वे बरेली के नगर मजिस्ट्रेट थे। बाद उन्होंने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा बनाया था। 2 फोटो देखिए… विवाद पर राजकुमार भाटी ने माफी मांगी विवाद के बाद राजकुमार भाटी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने X पर वीडियो पोस्ट किया। कहा- मेरे 12 मिनट के भाषण से 7 सेकंड की एक क्लिप काटकर दुष्प्रचार किया जा रहा है कि मैंने ब्राह्मणों के बारे में अपशब्द बोले हैं। अगर मेरे शब्दों से ब्राह्मण भाइयों के दिल को आघात पहुंचा है, तो मैं उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। राजकुमार भाटी ने कहा- सच्चाई की तह तक पहुंचना चाहिए अपने बयान पर चौतरफा घिरने के बाद सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने X अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया, दिल्ली के जवाहर भवन में डॉ रफरफ शकील अंसारी और जावेद अनवर की किताब ‘जाति और साम्प्रदायिकता के विषाणु’ का लोकार्पण था। लोकार्पण के बाद इसी विषय पर परिचर्चा भी थी। वक्ताओं में मेरे अलावा योगेंद्र यादव, आशुतोष, प्रो. रतन लाल, शीबा असलम फहमी और बिलाल अहमद थे। मैंने अपने भाषण में कहा कि हमारे समाज में जातियों को लेकर बहुत खराब मुहावरे, लोकोक्तियां और कहावतें बनी हुई हैं। मैंने यह भी कहा कि ऐसी कहावतें दोनों तरफ से हैं, जो दूसरे समाज को अपमानित करती हैं। मैंने बताया कि एक पत्रकार महोदय मुझे एक दोहा सुनाकर चिढ़ाते थे। “गुर्जर अहीर कंजर कुत्ता बिल्ली बंदर, ये छह ना होते तो खुले किवाड़ों सोते। दूसरे पत्रकार ने मुझे एक दोहा बताया कि आप उन्हें यह सुना दिया करो। जिसमें ब्राह्मण और वेश्या का जिक्र है। साथ ही साथ मैंने यह भी बोला कि यह दोहा बहुत ज्यादा खराब था, इसलिए मैंने कभी नहीं सुनाया और मैं भी इसे ठीक नहीं मानता, क्योंकि ब्राह्मण भी बहुत भले होते हैं। लेकिन जिनके दिमाग में फितूर भरा होता है, ऐसे लोग इसकी कुछ सेकंड की क्लिप चलाकर मेरे ऊपर निशाना साध रहे हैं। समझदार लोगों को पूरा वीडियो सुनकर सच्चाई की तह तक पहुंचना चाहिए। VIDEO देखिए… भाजपा ने कहा- सपा में बदजुबानी की प्रतियोगिता चल रही
यूपी भाजपा ने राजकुमार भाटी के बयान पर X पर लिखा, सपा में बयान नहीं, बदजुबानी की प्रतियोगिता चल रही है। कभी सनातन पर हमला, कभी समाज के सम्मानित वर्गों पर अपमानजनक टिप्पणी, यही सपाई राजनीति की असली पहचान बन चुकी है। भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज का अपमान करने वाला बयान केवल एक व्यक्ति की सोच नहीं, बल्कि उस मानसिकता का आईना है, जहां वोटबैंक के अहंकार में मर्यादा, संस्कार और सामाजिक सम्मान सब कुचल दिए जाते हैं। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि राजकुमार भाटी ने ब्राह्मणों को गाली दी है। राजकुमार भाटी पहले पढ़े-लिखे पत्रकार हुआ करते थे। फिर उन्होंने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली। विधानसभा चुनाव से पहले जाति का जहर बोना, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना सपा की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। इसीलिए सपाई कभी व्यक्तियों को और कभी जातियों को अपमानित कर रहे हैं। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने जताई नाराजगी
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन (WBF) के पश्चिम क्षेत्र के कार्यकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रमणि भारद्वाज ने राजकुमार भाटी के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, ब्राह्मण समाज केवल ज्ञान और संस्कार का प्रतीक नहीं, बल्कि धर्म और आत्मसम्मान का भी प्रतीक है। इस प्रकार की टिप्पणियां समाज में विभाजन पैदा करने का प्रयास हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई, तो ब्राह्मण समाज लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से विरोध दर्ज कराएगा। साथ ही उन्होंने पुरोहित और पुजारी वर्ग से अपील की कि ऐसे समाज विरोधी लोगों के धार्मिक आयोजनों का बहिष्कार करने पर विचार किया जाए। चंद्रमणि भारद्वाज ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में ब्राह्मण और गुर्जर समाज हमेशा सौहार्दपूर्ण तरीके से साथ रहे हैं। ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि समाज पहले भी इस तरह की राजनीति का जवाब देता आया है और आगे भी देगा। सोशल मीडिया पर सपा और राजकुमार भाटी का विरोध भाटी बोले- ब्राह्मण समाज से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं इसे लेकर राजकुमार भाटी ने कहा- अगर मेरे शब्दों से ब्राह्मण भाइयों के दिल को आघात पहुंचा है, तो मैं उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मैं समाजवादी विचारधारा पर चलने वाला व्यक्ति हूं। जो सच्चा समाजवादी होगा, वह किसी जाति या धर्म का अपमान नहीं करेगा। भाजपा और उसका आईटी सेल मेरे खिलाफ लगातार अभियान चलाते रहते हैं कि मैं ब्राह्मण विरोधी हूं, सनातन विरोधी हूं और हिंदू विरोधी हूं। जबकि ये तीनों आरोप बिल्कुल गलत हैं। मैं ब्राह्मणों का बहुत सम्मान करता हूं। ब्राह्मण समाज में एक से एक विद्वान, राष्ट्रभक्त, वीर योद्धा और बुद्धिजीवी पैदा हुए हैं। मैं किसी भी जाति या धर्म के अपमान के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता। मैं समाज में प्रचलित गंदी लोकोक्तियों और मुहावरों के खिलाफ बोल रहा था, उनके समर्थन में नहीं। मैं स्वीकार करता हूं कि वे बहुत गलत लोकोक्तियां हैं। ब्राह्मण समाज को बहुत शिक्षित और समझदार समाज माना जाता है। इसलिए मैं ब्राह्मण समाज से कहना चाहता हूं कि पूरी बात को समझें। पूरा वीडियो देखेंगे तो आपकी शिकायत दूर हो जाएगी। मैंने अपने फेसबुक पर पूरा वीडियो डाल दिया है। उसे जरूर देखें। आधी क्लिप देखकर अपनी राय न बनाएं। ————— ये खबर भी पढ़ें थार ने मां- 5 साल की बेटी को कुचला, मौत:हाईवे पर 200 मीटर घसीटा, गुस्साए लोगों ने पथराव किया; रिंग सेरमनी से लौट रही थीं
वाराणसी में रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे थार सवारों ने बाइक सवार मां- मासूम बेटी और देवर को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला मौसी की बेटी की रिंग सेरेमनी से लौट रही थी। हादसा शहर के मंडुवाडीह क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हुआ। पूरी खबर पढ़िए…