अनिरुद्धाचार्य से लड़की बोली- मुस्लिम युवक ने प्रेमजाल में फंसाया:कथावाचक बोले- ये मीठा बलात्कार है; देवरिया में आरोपी अरेस्ट

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कथा में देवरिया की एक छात्रा ने अफेयर और ब्लैकमेलिंग की आपबीती सुनाई। छात्रा ने बताया कि 14 साल की उम्र में एक मुस्लिम युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। वह उसके साथ मंदिर गया और शादी की। इसके बाद युवक रुपए मांगता और मना करने पर मारपीट करता। इस पर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि यह ‘मीठा बलात्कार’ है। युवतियों को ऐसे मामलों से सतर्क रहना चाहिए। छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। 10 मई को छात्रा की मां ने बरियारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहले पढ़िए अनिरुद्धाचार्य और छात्रा के बीच हुई बातचीत… लड़की- राधे-राधे गुरुजी। अनिरुद्धाचार्य- आप किससे प्यार करती हैं? लड़की- हमारे कास्ट का लड़का नहीं है, मुस्लिम है। दो साल से प्यार करती हूं। अनिरुद्धाचार्य- आपकी उम्र कितनी है? लड़की- मेरी उम्र 16 साल है। वह 18 साल का है। 14 साल की उम्र से प्यार चल रहा है। हमारे गांव के चौराहे के पास उसका घर है। अनिरुद्धाचार्य- क्या नाम है उसका? लड़की- आशिक अंसारी। अनिरुद्धाचार्य- आप लोग मिलते हैं? लड़की- नहीं, वह मेरे साथ स्कूल में पढ़ता था। पहले घूमते थे, लेकिन एक साल से नहीं जाते, बस बात होती है। अनिरुद्धाचार्य- वह लड़का आपसे बड़ा है। छोटी उम्र की लड़कियों को फंसाने की कोशिश कर रहा है। अनिरुद्धाचार्य- आपकी मां बता रही थीं कि आपने उसे पैसे दिए थे। कितने रुपए दिए? लड़की- 29 हजार रुपए दिए थे। अनिरुद्धाचार्य- सोचिए, आप अपनी मां के पैसे चुराकर उसे दे रही हैं। ऐसे मामलों में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। वह बाद में आपके साथ लव जिहाद कर सकता है। दूसरे राज्य में ले जाकर बेच भी सकता है। वहां लोग आपके साथ गलत व्यवहार करेंगे। बेटा, पढ़-लिखकर मां-बाप का नाम रोशन करो। अनिरुद्धाचार्य- आप पढ़ाई करती हो? लड़की- हाईस्कूल में फेल हो गई हूं। अनिरुद्धाचार्य- समय से पहले प्यार करोगी तो पढ़ाई प्रभावित होगी। बात किसने शुरू की थी? लड़की- उसने शुरू की थी। मैं स्कूल जाती थी, वहीं दोस्ती हुई और बात होने लगी। अनिरुद्धाचार्य- ऐसे ही मुसलमान लोग करते हैं। हिंदू लड़कियों से दोस्ती करते हैं। शारीरिक शोषण करते हैं। बताइए उसने इस लड़की का रेप किया कि नहीं। वो 18 साल का है और ये 16 साल की। बलात्कार दो तरह का होता है एक जबरन और एक माइंडवाश करके। इन लोगों पर केस होना चाहिए। बेटा, आप जो कर रही हो, इसे लव जिहाद कहते हैं। आप जैसी कितनी लड़कियां शोषित हो रही हैं। पहले भी हो चुकी हैं। आप बताइए और लड़कियों को आप क्या कहना चाहती हैं? लड़की- गुरुजी मैं ऐसी नहीं थी, अपनी सहेली के साथ रहती थी। मेरी सहेलियां भी मुसलमान लड़कों से बात करती थी। अनिरुद्धाचार्य- सोचिए ग्राउंड लेवल पर किस तरह लव जिहाद घुसा पड़ा है। 15-16 साल की लड़कियों को ज्ञान नहीं होता तो मुसलमान फंसाकर रखते हैं। 18 साल की होते-होते पूरी तरह ये उनके लिए समर्पित हो जाती हैं। फिर विदेशों में ले जाकर उन्हें बेच दिया जाता है। लड़की- क्लास में जो लड़कियां थीं, सभी मुस्लिम लड़कों से बात करती थी। अनिरुद्धाचार्य- स्कूल सरकारी है या प्राइवेट। लड़की- नहीं प्राइवेट है। स्कूल भी यादव का है। अनिरुद्धाचार्य- भाई यादवों से प्रार्थना है कि आप अपनी लड़कियों को कहां भेज रहे हैं। अब इस लड़की का शोषण हो चुका है। जब आप जानते हैं कि आपके स्कूल की बच्चियां मुसलमानों के चक्कर में हैं। इसमें स्कूल वाले भी जिम्मेदार हैं कि नहीं। ये मीठा बलात्कार है। लड़की की मां- गुरूजी ये कहती है कि मैं उस लड़के के साथ हजारों बार गलत काम कर चुकी हूं। अनिरुद्धाचार्य- कितनी लड़कियां हैं स्कूल में? लड़की- तीन चार सौ। अनिरुद्धाचार्य- और लड़के कितने हैं? लड़की- सब मुसलमान ही हैं। अनिरुद्धाचार्य- हिंदू कितने हैं? लड़की- ज्यादा नहीं हैं, बस 10-20 होंगे। अनिरुद्धाचार्य- मुसलमान लड़कों का तो पढ़ने का बहाना है, हिंदू लड़कियों को फंसाना है। अनिरुद्धाचार्य- मेरी बहन आप बताइए, जो उस लड़के के साथ आपने किया वो सही था या गलत? लड़की- गलत था। अनिरुद्धाचार्य- अब आपको हिंदू शेरनी बनना है। अपनी बहन बेटियों को बचाना है। लोगों को जागरूक करना है। उन्हें बताइए कि मैं फंस चुकी हूं। आप लोग मत फंसना। आपको डॉक्टर इंजीनियर बनना है। वो तो जिहादी है, वो ऐसा ही करेगा। अनिरुद्धाचार्य- अब बताओ, इसमें आपकी गलती है या उसकी? लड़की- मेरी गलती है। अनिरुद्धाचार्य- अपनी लड़कियों को सूर्य की तरह बनाओ, ताकि कोई उनकी तरफ देख ना सके। आप बोलो बहन, बेटियों को क्या करना चाहिए। लड़की- मैं तो यही कहूंगी कि कोई भी लड़का या लड़की ये सब ना करे। गुरूजी उसने मेरे साथ जाकर मंदिर में शादी की थी। कहता था- हम लोग मंदिर नहीं जाते। बस तुम्हारे लिए जा रहे हैं। वह पैसे मांगता था, जब नहीं देती थी तो बात भी नहीं करता था। जब पैसे नहीं दिए तो उसने मुझे मारा भी था। अनिरुद्धाचार्य- कोई कितना भी कहे कि मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है, तेरा अब्दुल ऐसा ही है। लड़की- गुरूजी जब सहेलियों से कहती हूं तो वो कहती हैं कि तुम्हारा वाला वैसा था। हमारा वाला ऐसा नहीं था। मां- गुरुजी इसने उसको दस हजार का मोबााइल दिया है। कहती है कि उसके लिए जान दे दूंगी। मां की शिकायत पर आरोपी को जेल भेजा गया
अनिरुद्धाचार्य और लड़की के बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी आशिक अंसारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शलभ मणि बोले- ठीक से इलाज करेंगे
सदर विधायक डॉ. शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे जेहादी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा- देवरिया के भरौटा में नाबालिग हिंदू बालिका के साथ हैवानियत करने वाले जिहादी आशिक अंसारी का आप सबके सहयोग से पता लग गया है। एसपी अभिजीत आर शंकर की अगुवाई में देवरिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस हैवान को धर दबोचा है। हिंदू बहन-बेटियों पर बुरी नजर रखने वालों का ठीक से इलाज करेंगे। ———————— ये खबर भी पढ़ें थार ने मां- 5 साल की बेटी को कुचला, मौत, हाईवे पर 200 मीटर घसीटा, गुस्साए लोगों ने पथराव किया वाराणसी में रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे थार सवारों ने बाइक सवार मां- मासूम बेटी और देवर को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला मौसी की बेटी की रिंग सेरेमनी से लौट रही थी। हादसा शहर के मंडुवाडीह क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हुआ। पूरी खबर पढ़िए…