मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन, मोदी के काफिले में सिर्फ 2 गाड़ियां; बेटे-बहू को लेकर चीन पहुंचे ट्रम्प

नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्यूल बचाने की अपील के बाद सिर्फ दो गाड़ियों के साथ निकले। उधर, यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन हो गया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे सोना-चांदी और डेयरी मिल्क की बढ़ी कीमतों के बारे में बताएंगे… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. फ्यूल बचाने को मोदी के काफिले में सिर्फ 2 गाड़ियां, शाह और नड्डा ने काफिला घटाया फ्यूल बचाने की अपील के बाद PM मोदी सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ निकले। PM के काफिले में आमतौर पर 12 से 15 गाड़ियां रहती हैं। लेकिन बुधवार को सामने आए वीडियो में एक गाड़ी में पीएम जबकि दूसरी गाड़ी में SPG और सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी अपने काफिले की गाड़ियां कम कर दीं है। PM ने 10-11 मई को जनता से पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील की थी। यूपी में जहां 50 से ज्यादा कर्मचारी, वहां 2 दिन WFH: सीएम योगी ने बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में अहम फैसले किए। इसमें तय हुआ कि अफसरों और मंत्रियों के काफिले 50% कम होंगे। सरकारी बैठकें और सेमिनार अब वर्चुअल होंगे। जिन कंपनियों में 50 से ज्यादा कर्मचारी हैं। वहां हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा मिलेगी। खबर से जुड़े 3 अहम अपडेट्स… पूरी खबर पढ़ें… 2. अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, फेफड़े में खून का थक्का जमने से कार्डिएक अरेस्ट आया सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, कार्डिएक अरेस्ट से प्रतीक की मौत हुई है। बॉडी पर चोट के 6 निशान थे, जो पुराने हैं। विसरा सुरक्षित रखा गया है। सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। हार्ट भी रुक चुका था। प्रतीक का अंतिम संस्कार आज सुबह लखनऊ में सुबह 11 बजे बैकुंठ धाम पर होगा। पति की मौत के समय असम में थीं अपर्णा: प्रतीक की जब मौत हुई, पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव असम में थीं। वो लखनऊ लौट आई हैं। अपर्णा मंगलवार को हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण के लिए असम गई थीं। सपा विधायक बोले- मौत की जांच हो: सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा, प्रतीक की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। हाईकोर्ट के किसी पूर्व जज से जांच करवाई जाए। पूरी खबर पढ़ें… 3. विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, सरकार के पक्ष में 144 वोट पड़े, बहुमत से 58 ज्यादा तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय की TVK सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। सदन में मौजूद 171 विधायकों में से 144 ने सरकार के पक्ष में वोट दिया, जो बहुमत से 58 ज्यादा है। TVK के पक्ष में AIADMK के 25 बागी विधायकों नें भी वोट डाला। जबकि 59 विधायकों वाली DMK ने वॉकआउट कर दिया। AIADMK में फूट पड़ी: फ्लोर टेस्ट के साथ AIADMK में फूट भी पड़ गई। पार्टी के प्रमुख पलानीस्वामी ने एसपी वेलुमणि और सी वी शनमुगम समेत कई नेताओं को उनके पदों से हटा दिया है। विजय ने 24 घंटे में ज्योतिषी को OSD से हटाया: तमिलनाडु CM विजय ने ज्योतिषी राधन पंडित को OSD पद से नियुक्ति के 24 घंटे के भीतर हटा दिया, क्योंकि सहयोगी दलों और विपक्ष ने विरोध किया था। राधन लंबे समय से विजय के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी। पूरी खबर पढ़ें… 4. ट्रम्प 8 साल बाद चीन दौरे पर पहुंचे, बेटा और बहू भी साथ; ₹9 लाख करोड़ की डील हो सकती है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 8 साल बाद चीन दौरे पर पहुंचे। ट्रम्प के साथ उनके बेटे एरिक ट्रम्प और बहू लारा ट्रम्प भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दो दिन तक कई दौर की बातचीत होगी। इसमें व्यापार, ताइवान, AI, रेयर अर्थ मिनरल्स और ईरान युद्ध जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान 9 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बोइंग विमान डील भी संभव है। खबर से जुड़े 2 अहम अपडेट्स… पूरी खबर पढ़ें… 5. माफिया पूर्व विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद, प्रयागराज कोर्ट में वकील के भाई को गोली मारी थी प्रयागराज कोर्ट ने बुधवार को पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा समेत 4 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। हत्या का यह केस 46 साल पुराना है। विजय मिश्रा ने प्रयागराज कोर्ट में वकील श्याम नारायण पांडे के भाई प्रकाश नारायण पांडे को गोली मारी थी। इस हत्या में उसके साथ अन्य तीन आरोपी भी शामिल थे। कोर्ट ने पहले ही दोषी करार दिया था: एमपी/ एमएलए कोर्ट के जज योगेश कुमार तृतीय ने यह फैसला सुनाया। इससे पहले पूर्व विधायक विजय मिश्रा के अलावा जीत नारायण, संतराम मिश्रा और बलराम मिश्रा को मंगलवार को ही दोषी करार दिया था। हत्या के मामले में मृतक के बड़े भाई ने प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में केस दर्ज कराया था। पूरी खबर पढ़ें… 6. सोना ₹9,345 और चांदी ₹22,853 महंगी, इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% करने का असर केंद्र ने सोना और चांदी पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव 9,345 रुपए बढ़कर 1,60,977 रुपए और 1 किलो चांदी का भाव 22,853 रुपए बढ़कर 2,87,720 रुपए पर पहुंच गया। सेंसेक्स-निफ्टी 100 अंक भी नहीं बढ़ पाए: सेंसेक्स 50 पॉइंट्स बढ़कर 74,609 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 33 अंक बढ़कर 23,413 पर बंद हुआ। उधर, 1 डॉलर की कीमत पहली बार 95.75 रुपए पहुंच गई। पूरी खबर पढ़ें… 7. NEET मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिकाकर्ता बोला- NTA से भरोसा उठा, कोर्ट री-एग्जाम कराए NEET UG पेपरलीक का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। एसोसिएशन का कहना है कि NTA से अब भरोसा उठ गया है। इसलिए मौजूदा गवर्निंग बॉडी का पुनर्गठन किया जाना चाहिए। CBI ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया: पेपर लीक मामले में CBI ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन जयपुर, एक गुरुग्राम और एक नासिक से है। जांच के लिए CBI अधिकारी आज दिल्ली में NTA के हेडक्वार्टर भी पहुंचे। दरअसल, NTA ने 12 मई को पेपर लीक के बाद NEET परीक्षा रद्द कर दी थी। NTA ने माना कि गड़बड़ी हुई है। एग्जाम 3 मई को हुआ था, जिसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें… 8. अमूल दूध ₹2 लीटर महंगा हुआ, आधे घंटे बाद मदर डेयरी ने भी ₹2 लीटर रेट बढ़ाए अमूल और मदर डेयरी का दूध आज से ₹2 रुपए महंगा मिलेगा। अमूल ताजा ₹57 रुपए और अमूल गोल्ड ₹70 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। वहीं, मदर डेयरी का फुल क्रीम मिल्क ₹72 और टोन्ड मिल्क ₹60 रुपए का मिलेगा कंपनियों ने ये फैसला पैकेजिंग और फ्यूल कॉस्ट बढ़ने की वजह से लिया है। इससे पहले अमूल ने मई 2025 में दूध के दाम बढ़ाए थे। वहीं मदर डेयरी ने अप्रैल 2025 में बढ़ोतरी की थी। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… साड़ी पसंद नहीं आई दुल्हन ने शादी तोड़ी यूपी के बलिया में दूल्हे वालों की लाई साड़ी दुल्हन को पसंद नहीं आई। उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों में झगड़ा और मारपीट हुई। आखिर में बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। वृष राशि वाले लोग प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की बात कर सकते हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…