शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा हम एक वेबसाइट बनवा रहे हैं। इस वेबसाइट के जरिए हम गायों को खरीदेंगे। जो पशुपालक या व्यापारी अपनी गाय को बेचना चाहता है तो वेबसाइट पर विज्ञापन दे। अगर कोई हिंदू अपनी गाय बेचना चाहता है तो मुझे बेचे। हम खरीदने को तैयार हैं। हम गायों को कटने नहीं देंगे। किसी गोहत्यारों को गाय खरीदने नहीं देंगे। मुसलमान ये न कहें कि हम गाय नहीं खाएंगे तो हिंदू खतरे में आ जाएगा। गुरुवार को वीडियो जारी शंकराचार्य ने कहा कि हम गायों को खरीदकर उनकी सेवा करेंगे। हिंदुओं के कहने पर ही अपने वेबसाइट बनाई है। हमने इसका नाम “गो-एलएक्स (Go-LX)” रखा है। लोग हमनी गाय यहां बेच सकते हैं। गौ संरक्षण हेतु समर्पित लोग उन गायों को खरीदकर उनकी सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया एवं कुछ समाचार माध्यमों में यह नैरेटिव फैलाया जा रहा है कि यदि मुसलमान गाय खरीदना बंद कर देंगे या गौ मांस का सेवन छोड़ देंगे, तो हिंदू पशुपालक आर्थिक संकट में आ जाएंगे। यह विचार भ्रामक है। कोई भी सच्चा हिंदू अपनी गाय को कटने के लिए नहीं बेच सकता। यदि किसी व्यक्ति में वास्तविक हिंदुत्व है, तो वह कभी भी गाय को कसाई के हाथों में नहीं सौंपेगा। पढ़ें पूरी खबर IIMT यूनिवर्सिटी मेरठ के खिलाफ केस दर्ज:फीस का दबाव बनाकर छात्रा को सुसाइड को उकसाया, 22 घंटों से धरने पर बैठे स्टूडेंट्स
मेरठ की IIMT यूनिवर्सिटी के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया। MBA छात्रा अनु की सुसाइड के बाद उसके पिता ओमकार गोयल ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर बेटी को प्रताड़ित करने और मानसिक दबाव बनाकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इसी आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, छात्रा की मौत के बाद पिछले 22 घंटों से यूनिवर्सिटी गेट पर छात्रों का धरना जारी है। प्रदर्शन में IIMT के छात्रों के साथ बाहरी छात्र भी शामिल हैं। CCSU के छात्र नेता शान मोहम्मद और मेरठ कॉलेज के छात्र नेता विजित तालियान भी धरने में मौजूद हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक मेरी मांगी नहीं मानी जाती है, तब हम नहीं हटेंगे। दरअसल, बुधवार सुबह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत हो गई थी। पढ़िए पूरी खबर… गाजियाबाद में पिलर से टकराकर पलटी कार, 2 की मौत, दिल्ली से मेरठ जाते समय हादसा गाजियाबाद के मोदीनगर में मेरठ रोड पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार सफेद रंग की स्विफ्ट कार डिवाइडर पर बने नमो भारत के पिलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि सामने से आ रहा एक ट्रक कार की चपेट में आने से बच गया। सूचना मिलते ही मोदीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शीशा तोड़कर शवों को बाहर निकाला। यह हादसा मोदीनगर में मेरठ रोड स्थित ईएसआई अस्पताल के सामने हुआ। कार सवार सभी युवक दिल्ली से मेरठ की ओर लौट रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर मऊ में तेज रफ्तार अर्टिगा दीवार पलटी: 3 युवकों की मौत, नदवासराय से घोसी जाते समय हादसा मऊ में तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पलटकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। हादसा बुधवार देर रात घोसी थाना क्षेत्र के बलुआ पोखरा के पास का है। यहां पढ़ें पूरी खबर आजमगढ़ में प्रॉपर्टी विवाद में बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती आजमगढ़ में बाइक से जा रहे दो युवकों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरूआती जांच में प्रॉपर्टी विवाद की बात सामने आ रही है। मृतक की पहचान जहानागंज थाना क्षेत्र के कोढ़वा गांव निवासी सुशील के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक पिंटू यादव बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पिंटू यादव को गोली छूकर निकली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बोले- पहले भर्तियां निकलते ही ‘चाचा-भतीजा’ झोला लेकर निकल पड़ते थे यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और असीम अरुण ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर तीखा हमला बोला। दोनों मंत्रियों ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान सरकारी भर्तियां भ्रष्टाचार, जातिवाद और पैसे के खेल का केंद्र बन गई थीं। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा शासन में जब भी नौकरियों के विज्ञापन निकलते थे, तब “चाचा-भतीजा” लूट के लिए झोला लेकर निकल पड़ते थे। उस समय ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर भर्ती तक हर जगह खुला रेट चलता था और बिना पैसे या सिफारिश के कोई काम नहीं होता था। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में करीब 9 लाख सरकारी भर्तियां पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की गई हैं। इसमें समाज के सभी वर्गों के युवाओं को अवसर मिला और चयन केवल योग्यता के आधार पर हुआ। स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि आज हर गांव में 4-5 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। अपर्णा के घर पहुंचे एमपी CM मोहन यादव: प्रतीक के निधन पर शोक जताया, परिवार को ढांढस बधाया मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव बुधवार को लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पहुंचे और उनके पति प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मोहन यादव ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। वह अपर्णा यादव और उनकी दोनों बेटियों, पिता सहित पूरे परिवार के साथ काफी देर तक बैठे रहे। मोहन यादव ने कहा- प्रतीक यादव एक युवा और ऊर्जावान व्यक्ति थे। उनका इस तरह चले जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। अपर्णा जी और उनका परिवार इस दुख की घड़ी में अकेला नहीं है, पूरा भाजपा संगठन उनके साथ खड़ा है। 38 वर्षीय प्रतीक यादव का 13 मई को कार्डियक अरेस्ट के कारण अचानक निधन हो गया था। पूरी खबर पढ़िए