जौनपुर के दूल्हे आजाद बिंद का हत्यारोपी रवि यादव रविवार देर रात एनकाउंटर में मारा गया। हत्याकांड के बाद उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान रवि को रोका गया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मुठभेड़ शहर से 25 किमी दूर खेतासराय थाना क्षेत्र में हुई। 1 मई को रवि यादव ने दुल्हन के ममेरे भाई प्रदीप बिंद और दोस्त भोले राजभर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। प्रदीप और रवि ने बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की कार को ओवरटेक कर रोका था, फिर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आजाद के पेट में दो और जबड़े पर एक गोली लगी थी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। भोले राजभर ने प्रदीप और रवि को दूल्हे की लोकेशन शेयर की थी। दूल्हे के पिता राम लखन बिंद की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में अब तक 13 लोगों को आरोपियों को पनाह देने और सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…