आज से 30 मई तक आंधी और बूंदाबांदी की संभावना:आगरा में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार, सुबह से निकली तेज धूप

आगरा में भीषण गर्मी के बीच राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 27 से 30 मई तक आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इस बीच दिन और रात दोनों तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.2°C की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 45.1°C और न्यूनतम तापमान 27.0°C रहा। जोकि सामान्य से 0.7°C अधिक रहा। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। हल्की हवा चल रही है। दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना है। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति सुबह से निकली थी तेज धूप गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। हल्की हवा भी चल रही है। दोपहर में तेज धूप की वजह से पैदल या दोपहिया वाहन से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। लोग छाता या गमछा लेकर चलने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर-शहर में प्याऊ लगाए गए हैं। नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों पर स्प्रिंकलर के माध्यम से पानी की बौछार करवाई जा रही है। चौराहों पर ग्रीन शेड लगवाए गए हैं, जिससे कि राहगीरों को धूप से थोड़ी राहत मिल सके। 9 मई को रहा सीजन का सबसे गर्म दिन मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। मगर, भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दोपहर में दोपहिया वाहन से निकलना मुश्किल हो गया है। आगरा में 19 मई को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 46.5°C पर पहुंच गया। ये इस साल का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। आगरा में दिन के साथ-साथ रात भी तप रही है। जमीन तपने लगी है। खुले में रहने वाले छांव की तलाश कर रहे हैं। बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिनभर तेज धूप रहेगी। गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर देंगी। दोपहर बाद मौसम में बदलाव होगा। बादल छाने के साथ ही तेज हवा भी चल सकती है। 28 से 30 मई तक आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आएगी। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए