संभल में पति के चेहरे पर तेजाब फेंकने वाली पत्नी को कोर्ट ने सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उस पर 1.75 लाख का जुर्माना भी लगाया। कोर्ट में करीब एक साल से ज्यादा समय तक मामले की 10 सुनवाई हुईं। 27 मई को अपर जिला जज गोपाल (HJS) ने पत्नी कहकशां को दोषी करार दिया और फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामला पिछले साल 7 मार्च का है, जब पति मुजफ्फर अली ने पत्नी कहकशां को घर में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद कहकशां ने रात को सोते वक्त पति के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। उसका चेहरा झुलस गया। दोनों आंखों की रोशनी चली गई। कंधे और पेट का कुछ हिस्सा भी झुलस गया था। दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में करीब 6 महीने तक पति का इलाज चला। लंबे इलाज के बाद भी उसके आंखों की रोशनी वापस नहीं आ सकी। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बदायूं दरवाजा मोहल्ले का है। वारदात के बाद की तस्वीरें देखिए- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- एक दिन पहले खाने में दिया था जहर
विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार यादव ने बताया- तेजाब के हमले से एक दिन पहले यानी 6 मार्च 2025 को कहकशां ने पति मुजफ्फर अली को खाने में जहरीला पदार्थ भी मिलाकर दिया था। इसमें कृत्य में कहकशां के भाई मोहम्मद अहमद, इरफान, मोहसिन और सास महरून निशा ने भी उसका साथ दिया था। हालांकि, इस मामले में कोई FIR नहीं हुई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी
केस की सुनवाई के दौरान सत्र न्यायाधीश आर्थिक फौजदार ने 12 जून 2025 को कहकशां की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी। हालांकि, 27 मई को दोषी करार देने के साथ ही कोर्ट ने कहकशां की जमानत खारिज कर उसे जेल भेज दिया था। ——————– ये खबर भी पढ़ें: मेरठ में मोनिका यादव पति संग नौचंदी मेला पहुंचीं:हरियाणवी डांस देखा, 3 दिन पहले दूसरी शादी का थी; 2016 में धर्मेंद्र यादव से हुआ था तलाक सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी मोनिका यादव शादी के बाद रविवार को पहली बार मेरठ पहुंचीं। वह पति गौरव चौधरी के साथ नौचंदी मेला देखने गईं तो वहां बुके देकर उनका स्वागत किया गया। मोनिका लाल रंग की साड़ी में नजर आईं। उन्होंने पति के साथ मशहूर हरियाणवी कलाकार रेणुका पवार का डांस शो देखा। बाद में दोनों ने मेला घूमा। लोगों से मुलाकात की। पूरी खबर पढ़ें