सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी की गला काटकर हत्या:दोनों कान काटे, खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा मिला

सहारनपुर में सोमवार को एक कारोबारी की पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके दोनों कान भी काट दिए गए। महिला का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वारदात नकुड़ थाने के अंबेहटा कस्बे में हुई। मृतका की पहचान पूनम मित्तल (60) के रूप में हुई। उनके पति संजय मित्तल की अंबेहटा मुख्य बाजार में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। संजय को शाम करीब 4:08 बजे पत्नी के मोबाइल से फोन पर कॉल आई। उन्होंने कई बार हेलो-हेलो कहा, लेकिन दूसरी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। आशंका होने पर वह एक डॉक्टर को साथ लेकर घर पहुंचे। 3 तस्वीरें देखिए… अब खबर विस्तार से… संजय मित्तल ने बताया- शाम करीब 4:10 बजे घर पहुंचने पर मैंने देखा कि मुख्य दरवाजा खुला था। कमरे में पत्नी पूनम मित्तल खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थीं। उनके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। ऐसा लगता है कि पत्नी का गला धारदार हथियार से रेता गया। उनके दोनों कान भी काटे गए हैं। कानों में पहने कुंडल गायब हैं। कमरे में रखी अलमारी भी खुली पड़ी थी। ड्राइंगरूम में एक प्लेट में मिठाई और 2 ग्लास पानी भी मिला है। आशंका है कि किसी परिचित ने ही वारदात को अंजाम दिया है। मेरा बेटा वैभव मित्तल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुजफ्फरनगर में रहता है। वहां उसकी स्पेयर पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री और फर्नीचर शोरूम है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा सूचना के करीब एक घंटे बाद नकुड़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क गया। स्थानीय लोगों ने चौकी इंचार्ज की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। साथ ही पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने की चेतावनी दी। सूचना पर नकुड़ चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता, अंबेहटा चेयरमैन एडवोकेट नईम मलिक, पूर्व चेयरमैन राजकुमार खुराना भी मौके पर मौजूद हैं। ————————— यह खबर भी पढ़ें एशियन गेम्स में चयन हुआ तो चिराग को मारी गोली, गाजियाबाद में पैरा एथलीट की हत्या में 2 गिरफ्तार गाजियाबाद पुलिस ने पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि यह हत्या पुरानी रंजिश और खेल करियर को लेकर पैदा हुई ईर्ष्या के कारण की गई थी। यह खबर भी पढ़ें