लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू:6 छात्रों पर कार्रवाई का विरोध, बोले- मनमानी नहीं चलने देंगे

लखनऊ विश्वविद्यालय में 6 छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में मंगलवार से छात्रों के एक गुट ने परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुलपति समेत प्रशासनिक अधिकारियों पर मनमाने फैसले लेने का आरोप लगाया। धरने पर बैठे छात्रों ने कहा कि छात्रहितों से जुड़े मुद्दे उठाने पर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी 5 प्रमुख मांगें प्रशासन के सामने रखीं। देखिए 3 तस्वीरें… छात्रों की प्रमुख मांगें सोमवार को हुई थी कार्रवाई सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने छह छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इनमें कुलपति की कार रोकने के आरोप में तीन छात्र नेताओं को निष्कासित कर दिया गया था। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के निरीक्षण के दौरान विरोध प्रदर्शन करने पर एक छात्र को निलंबित किया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद विभिन्न छात्र संगठनों ने विरोध दर्ज कराते हुए फैसले को छात्र विरोधी बताया था। इसी क्रम में मंगलवार को छात्रों ने धरना देकर अपना विरोध जताया और कार्रवाई वापस लेने की मांग की।