डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के राजभवन कॉलोनी स्थित आवास के बाहर बुधवार रात अचानक बिजली तारों में आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट के कारण एबीसी लाइन और इंटरनेट केबल में आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने बिजली विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से हुई घटना
घटना रात करीब आठ बजे की है। आग लगने से कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते आग बुझा दिए जाने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अवैध इंटरनेट केबल बने वजह
मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि बिजली के खंभों पर इंटरनेट केबलों का गुच्छा लटका हुआ था। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। संबंधित ब्रॉडबैंड कंपनी को नोटिस जारी कर अवैध केबल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मलिहाबाद में ट्रांसफार्मर फॉल्ट से बिजली संकट
वहीं, मलिहाबाद के टिकरीखुर्द उपकेंद्र पर 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की लीड में आग लगने से बुधवार दोपहर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर दो बजे से शुरू हुई समस्या के चलते शाम तक क्षेत्र में बिजली की आवाजाही बनी रही। गर्मी में उपभोक्ता रहे परेशान
भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान रहे। उपभोक्ताओं के मुताबिक दोपहर से शाम तक मुश्किल से डेढ़ घंटे ही सुचारू बिजली मिल सकी। कई इलाकों में रही बिजली की आवाजाही
फैजुल्लागंज, दाउदनगर, चिनहट समेत शहर के कई अन्य इलाकों में भी बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। उमस और गर्मी के बीच बार-बार बिजली जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।