पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी गुरुवार दोपहर गाजियाबाद में सूर्या चौहान के घर पहुंचीं। मां और भाई से मिलीं। घर के बाहर जमीन पर बैठकर उन्होंने बातचीत की और ढांढस बंधाया। साथ ही सूर्या को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा- हमने सूर्या के बड़े भाई को नौकरी का ऑफर दिया है। सूर्या हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। योगीजी, अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए। शालिनी सिंह ने कहा- सरकार को अवैध मदरसे तुरंत गिराने चाहिए। इतने बड़े-बड़े अवैध मदरसे कैसे बन रहे हैं, कागज तो दिखाने ही चाहिए। जिन मदरसों में बच्चों को गलत शिक्षा दी जा रही, उन्हें भी ढहाया जाए। ये इंसान को इंसान नहीं रहने दे रहे। जो लोग इतना जघन्य अपराध करके वीडियो बना रहे, ऐसी मानसिकता कहां से उपज रही है? इन्हें कौन शिक्षा दे रहा है? जिस खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन सूर्या की हत्या हुई थी, वहां 7 दिन से तनावपूर्ण स्थिति है। हिंदू संगठनों के लोग लगातार सूर्या के घर पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात है। हालांकि, अब 10 से 15 फीसदी दुकानें खुलने लगी हैं। मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा जा चुका है। असद के पिता समेत 5 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। सूर्या की मां को गाजियाबाद के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने नगर पालिका, खोड़ा में संविदा पर नौकरी दी है। सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी गई है। 3 तस्वीरें देखिए- आगे बढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लेकर राय दें- शालिनी के सास-ससुर बिहार के पूर्व सांसद पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी सिंह की शादी बिहार के आरा से पूर्व सांसद दिवंगत अजीत सिंह और पूर्व सांसद मीना सिंह के इकलौते बेटे विशाल सिंह से हुई है। विशाल सिंह वर्तमान में नोएडा में रहते हैं। वह भी भाजपा नेता हैं। वह बिहार स्टेट कोऑपरेटिव मार्केटिंग यूनियन (बिस्कोमान) के अध्यक्ष भी हैं। शालिनी-विशाल का 13 साल का बेटा अथर्व है। लॉ की डिग्री हासिल करने वाली शालिनी कई स्कूल-कॉलेज चलाती हैं। शालिनी सिंह को है कविता पढने का शौक पिछले साल 25 अक्टूबर को शालिनी सिंह ने पहली बार सार्वजनिक मंच से शायरी पढ़ी थीं। नोएडा के कवि सम्मेलन में मंच पर कहा था- मैं पहलवान की बेटी हूं। आपने मुझे पहली बार मंच दिया है। पहले मुझे कोई मंच नहीं देता था। मैं बिल्कुल नई कवि हूं, यह मेरा पहला कवि-सम्मेलन है। शालिनी सिंह ने मजाक-मजाक में दोनों भाइयों करण और प्रतीक भूषण को बाहुबली टाइप बताया। फिर कई शायरियां पढ़ीं। जिनकी लाइनें थीं- हम लिख देते हैं इतिहास…किसी तलवार से नहीं मारूंगा, यह वादा है मेरा, तेरी तरह पीठ पर वार से नहीं मारूंगा। बृजभूषण की इकलौती बेटी हैं शालिनी सिंह साध्वी प्राची खोड़ा में सूर्या के परिवार से मिलने पहुंची शालिनी सिंह के बाद साध्वी प्राची सूर्या की मां से मिलने पहुंची। उन्होंने सूर्या की मां और भाई से मुलाकात की। उन्हें सांत्वना दी। मीडिया से बातचीत में साध्वी प्राची ने कहा- सूर्या चौहान की बहुत दर्दनाक हत्या हुई। पूरे विश्व में जो लोग शांति की बात करते हैं, उनके लिए एक बात कहना चाहती हूं, कि सूर्या चौहान की हत्या के बाद वो क्या कहेंगे। देश में एक कुत्ता मरता है, बिल्ली मरती है तो उस पर संवेदना प्रकट करने लगते हैं। लेकिन सूर्या चौहान के लिए सवेंदना व्यक्त करने से उन्हें मतलब नहीं है। ये सेकुलर गैंग चुल्लू भर पानी में डूब मरे। एक हिंदू बच्चे की हत्या हुई, उस पर राजनीति करने के लिए तो तैयार हो जाते हैं। दूसरी बात मैं कहूंगी हिंदूओं कुत्ता पाल लेना, बिल्ली पाल लेना, गाय पालो, भैंस पालो, मुर्गी पालो, तोता पालो, मैना पालो। लेकिन अल्लाह को मानने वाले मुल्ले से कभी दोस्ती मत करो। नहीं तो सूर्या चौहान जैसा हाल होगा। खोड़ा में 20-30 अवैध मदरसे हैं। पीड़ित परिवार सरकार से संतुष्ट है। मेरा सरकार से निवेदन है कि खोड़ा के अंदर जितने गलत, गैर-कानूनी और अवैध धंधे और मदरसे चल रहे हैं। वो सब देवबंद के इशारे पर चल रहे हैं। अपराधों की जननी मदरसा है। चोर को पकड़ने से चोर की मां को पकड़ लीजे। सारे राज उगल दिए जाएंगे। सूर्या के हत्यारों का अभी हाफ एनकाउंटर हुआ है। हिंदू समाज फुल एनकाउंटर चाहता है। ताकि हिंदू समाज में किसी दूसरे सूर्या की हत्या न हो। हिंदूओं एक हो जाओ। एक रहोगे, तो सेफ रहोगे। जब-जब हिंदु एक हुआ तब जिहादियों को जवाब मिला है। ये जिहादी झूठ बोलते है। इनकी कुरान बोलती है कि काफिरों का कत्ल करो। इसलिए मदरसे बंद होने चाहिए। अब पढ़िए सूर्या हत्याकांड के बारे में बकरीद के दिन बुलाकर सूर्या के पेट में चाकू घोपा था बकरीद के दिन (28 मई) 17 साल के सूर्या की हत्या हुई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया। साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मारने से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। इसका CCTV भी सामने आया था। वहीं, खोड़ा पुलिस ने दोपहर में 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें असद के पिता नवाब (45), फरहान (19) और आतिफ (19) शामिल हैं। फरहान ने पुलिस को बताया, नवाब ने असद को सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था। कहा था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो। —————————- ये खबर भी पढ़िए- 4 लाशों के साथ 12 घंटे रहा हत्यारोपी दोस्त, रातभर सबूत मिटाए, शवों को रजाई ओढ़ाई; बेटे ने बाप के सिर की 10 हडि्डयां तोड़ी थीं प्रयागराज में करोड़पति कारोबारी के परिवार के 4 लोगों की हत्या करने वाला सनी गुप्ता शातिर है। हत्या करने के बाद वह करीब 12 घंटे तक आराम से 4 लाशों के बीच रहा। इस दौरान वह सबूत मिटाने की पूरी कोशिश करता रहा। पढ़ें पूरी खबर