यूपी में शुक्रवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। लखनऊ में हल्की बारिश हो रही है। जबकि आसपास के 10 जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 17 जिलों में येलो अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में पूर्वी और पश्चिमी संभागों के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर में सर्वाधिक 21.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि बाराबंकी, सीतापुर, प्रयागराज, मेरठ और अलीगढ़ समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। 5 तस्वीरें देखिए- अगले 24 घंटे एक्टिव रहेगा पश्चिमी विक्षोभ
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। हालांकि फिलहाल तापमान में किसी बड़ी गिरावट के संकेत नहीं हैं। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए