राम मंदिर से 7 करोड़ चोरी का दावा:शंकराचार्य बोले- चोर को रक्षक बनाएंगे तो यही होगा; पंकज चौधरी ने कहा- अखिलेश को जवाब क्यों दें

अयोध्या राम मंदिर में आए चढ़ावे में करोड़ों रुपए की चोरी के दावे पर सियासत शुरू हो गई है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार को आगरा में कहा- जब आप चोर को रक्षक बना देंगे तो वो क्या करेगा। पहले जमीनों के नाम पर हुआ। अब सीधे पेटी से निकाल लिया जा रहा। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा- कौन कह रहा है। कुछ गायब हुआ है। अखिलेश कहते रहे, उनका हम जवाब थोड़े ही देते रहेंगे। यह सरकार का विषय नहीं है। मंदिर प्रशासन इसका जबाब देगा। आर्य संत वरुण दास महाराज ने कहा- राम भक्तों को प्रताड़ित करने वाले अखिलेश को बोलने का हक नहीं है। इससे पहले, सपा सरकार में मंत्री रहे चुके पवन पांडेय ने रविवार को दावा किया था कि राम मंदिर से 5 से साढ़े 7 करोड़ तक की चोरी की गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कहा था कि मामले पर सरकार की चुप्पी संदिग्ध है। कोर्ट को खुद इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। पूर्व मंत्री और अखिलेश के आरोपों पर चंपत राय ने सफाई दी थी। कहा था कि ट्रस्ट का समय-समय पर आंतरिक ऑडिट होता है। इस काम में ट्रस्ट और SBI बैंक के प्रतिनिधि शामिल रहते हैं। ऑडिट कई दिन तक चलता है। वही काम आजकल हो रहा है। अभी तक ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है। राम मंदिर में चोरी के दावे पर हो रही सियासत से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…