यूपी के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग में सोमवार शाम 18 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को नई जगह जिम्मेदारी दी गई है। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. चमन लाल को एटा से सहारनपुर भेजा गया है। चन्द्र शेखर मिश्र को शाहजहांपुर से हापुड़ की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा दीनानाथ यादव को अलीगढ़ से प्रयागराज, धीरेंद्र प्रताप सिंह को मथुरा से चंदौली, अंबादत्त पांडेय को औरैया से श्रावस्ती और वेद प्रकाश मिश्र को बलिया से मेरठ भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती वाली जगह पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश FSDA सचिव IAS डॉ. रोशन जैकब ने जारी किए हैं। लखीमपुर में महिला को खेत से खींच ले गया तेंदुआ; गर्दन, आंख-कान खाया, 50 मीटर दूर मिला शव लखीमपुर में तेंदुए ने महिला को मार डाला। सोमवार शाम वह अपने पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थीं, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला की गर्दन को अपने जबड़े में दबोचकर भागने लगा। महिला की चीख सुनकर पति और वहां खेत में मौजूद महिलाओं ने पीछा किया, लेकिन तेंदुआ महिला को लेकर भाग निकला। आधे घंटे बाद महिला का शव खेत से 50 मीटर दूर जंगल में मिला। तेंदुआ महिला की गर्दन, आंख, कान बुरी तरह खा चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला मझगई थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर हरदोई में 2 लाख रुपए रिश्वत लेते अधिशासी अधिकारी गिरफ्तार; विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा हरदोई में विजिलेंस टीम ने शाहाबाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) कृष्ण कुमार सोनकर को 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए रिश्वत मांगी थी। कहा था, जब तक रुपए नहीं दी जाएंगे, बिलों का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके बाद सदर बाजार खजांची टोला में रहने वाले स्वदेश कुमार गुप्ता ने एसपी, सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ सेक्टर से शिकायत की थी। टीम ने जाल बिछाकर ईओ को पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर शंकर पांडेय के घर पर 17 दिन से कुत्ता बंद, आंधी आने पर दरवाजा खुला तो बाहर आया गाजीपुर में एक लाख के इनामी बदमाश शंकर पांडे के घर में एक पालतू कुत्ता फंसा था। 17 दिन से कुत्ता (माइकल) घर के अंदर था और किसी को भनक तक नहीं लगी। शनिवार को आंधी के बाद कमरे का दरवाजा खुला, तो कुत्ता बाहर आकर भौंका। पड़ोसियों ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। रविवार शाम को एक वीडियो सामने आने के बाद लोगों को यह बात पता चली। सोमवार को दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन कुत्ते को निकाल नहीं सके। इसके बाद बाहर से ही ब्रेड और पानी दिया गया। टीम ने पड़ोसियों से कुत्ते का ध्यान रखने के लिए कहा। शंकर पांडेय चर्चित होटल कारोबारी विनात राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में मुठभेड़ में 4 गो तस्कर गिरफ्तार, सगे भाइयों के पैर में लगी गोली कानपुर में रविवार देर रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो सगे भाइयों के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक गोवंश, तमंचा, चापड़, प्लास्टिक की बोरी समेत अन्य सामान बरामद किया है। घटना जूही थाना क्षेत्र की है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- क्राइम ब्रांच और एडीसीपी ऑपरेशन को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रावतपुर इलाके से सस्ते दाम पर गोवंश खरीदकर परमपुरवा रेलवे ट्रैक के पास ले जाते हैं और वहां उनका वध करते हैं। सूचना के बाद जूही पुलिस की तीन टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया। पढ़िए पूरी खबर… सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, जमीन के मामले सबसे ज्यादा आए, सभी को समाधान का दिया भरोसा
गोरखपुर दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता, जमीन के मुआवजे और अन्य प्रशासनिक समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह सबसे पहले गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया और फिर जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहले से मौजूद महिला और पुरुष फरियादियों से उन्होंने अलग-अलग जाकर मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और किसी भी जरूरतमंद को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। पढ़िए पूरी खबर… कासगंज-कानपुर पैसेंजर ट्रेन के पेंटोग्राफ में मोर फंसा, लाइन की सप्लाई ठप, 45 मिनट तक रुकी रही ट्रेन कासगंज से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन बर्राजपुर रेलवे स्टेशन के पास इंजन के पेंटोग्राफ में एक मोर फंस गया। इससे ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन की सप्लाई बाधित हो गई और ट्रेन स्टेशन से लगभग 20 मीटर पहले रुक गई। करीब 45 मिनट तक ट्रेन का संचालन प्रभावित रहा। ट्रेन रुकने के बाद चालक ने तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिसके बाद रेलवे प्रशासन सक्रिय हुआ और चौबेपुर स्थित एआरडी टीम व ओएचई विभाग को मौके पर बुलाया गया। कुछ ही देर में पहुंची एआरडी टीम ने पेंटोग्राफ में फंसे मोर को बाहर निकाला, जबकि ओएचई टीम ने विद्युत लाइन को दुरुस्त कर सप्लाई बहाल की। पढ़िए पूरी खबर.. फ्रॉड की शिकायत करने पहुंचे टीचर को गाली देकर भगाया, झांसी में पूर्व मंत्री ने लिखा-कोतवाल पर एक्शन हो, कहा था- मुख्यमंत्री से करा लो झांसी में साइबर फ्रॉड से पीड़ित टीचर को थाने में बेइज्जत कर भगाने का मामला सामने आया है। टीचर अवध विहारी विश्वकर्मा ने कहा- मेरे साथ 2.27 लाख रुपए की साइबर ठगी हो गई थी। कई बार थाने के चक्कर काटे, मगर FIR दर्ज नहीं हुई तो मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दी। आरोप है कि इस शिकायत से इंस्पेक्टर आग बबूला हो गए। अगले दिन जब पीड़ित थाने पहुंचा तो गाली गलौज कर उसे भगा दिया। पीड़ित की आपबीती सुनकर पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रवींद्र शुक्ल का पारा चढ़ गया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा- कोतवाल ने गाली गलौज कर पीड़ित को थाने से भगा दिया और कहा- अब मुख्यमंत्री से ही करा लो। ऐसे गैर जिम्मेदार कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व मंत्री की इस पोस्ट से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पढ़िए पूरी खबर.. वाराणसी में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हत्या, कनपटी पर सटाकर मारी गोली, दूसरी पत्नी के पुत्र की सगाई में शामिल होने पहुंचा था वाराणसी में घर के बाहर सो रहे 60 साल के बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने बुजुर्ग के कनपटी में सटाकर गोली मारी है। बुजुर्ग दूसरी पत्नी के छोटे बेटे की सगाई में शामिल होने पहुंचे थे। बेनिया मलीन बस्ती में राजन (60) की गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। मौके पर जानकारी के बाद एसीपी दशाश्वमेध भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और आला अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एडीसीपी काशी वैभव बांगर भी घटनास्थल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। घटना चौक थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर..